Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

क्रिकेट खेल में हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक युवक की बैट से पीट पीट कर हत्या कर दी , तीन लोग हिरासत में।


अरविंद उत्तम की रिपोर्ट
क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की बैट से पीट- पीट कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली सूरजपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची,और जांच की कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूछताछ से पता चला कि मृतक का नाम मनीष कुमार शर्मा है और कस्बा सूरजपुर में रहता था। परिजनों का कहना है कि मनीष का कस्बे के ही कुछ युवकों के साथ क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपितों ने मनीष पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया,जिसने साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद कस्बे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और अन्य कानूनी पहलुओं की जांच जारी है।

Related posts

अग्निशमन विभाग का फायरमैन श्री भगवान 3,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार.

Ajit Sinha

प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर, उसके शव को आरी से काट कर किए कई टुकड़े, टुकड़ों को बैग में डाल कर जंगलों फेका।

Ajit Sinha

आठ रुपए कीमत की विदेशी हथियारों के साथ आरोपित विकास पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x