Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद मनोरंजन हाइलाइट्स

38 वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2025:सानु इक पल चैन ना आवे…से विपुल मेहता ने सांस्कृतिक संध्या को बनाया खूबसूरत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सूरजकुंड (फरीदाबाद):सानु इक पल चैन ना आवे सजना तेरे बिना.. गीत से प्रख्यात संगीतकार विपुल मेहता ने सूरजकुंड मेला की महा चौपाल पर ऐसा समा बांधा की फिर रुकने का नाम नहीं लिया। उनके द्वारा प्रस्तुत की गई संगीत की धुनों पर देर रात तक दर्शक झूमते रहे। 38 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला परिसर की शनिवार की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन ने शिरकत की। उन्होंने संगीतकार विपुल मेहता की मंत्रमुग्ध कर देने वाली गायकी की प्रशंसा की।

कला एवं संस्कृति विभाग हरियाणा व पर्यटन निगम हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 2025 की हर शाम को शानदार बनाने के लिए सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रसिद्ध संगीतकार एवं इंडियन आइडल सीजन-6 के विजेता विपुल मेहता ने अपनी गायन कला से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इससे पहले संगीतकार विपुल मेहता ने सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में इतना बड़ा मंच देने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया। संगीतकार विपुल मेहता द्वारा मेरे रश्क-ए-कमर तूने पहली नजर जब नजर से मिलाई मजा आ गया.., तू ही तो यार बुल्लेया, चैन एक पल नहीं और कोई हल नहीं, ओ हमदम बिन तेरे क्या जीना, नजर लागी तुम से मन की लगन, उड़ जा काले कावा तेरे मुंह विच खंड पावां, ये जो हल्का-हल्का सुरूर है तेरी नजर का कसूर है, मेरा यार है रब वरगा दिलदार है रब वरगा आदि गीतों की धुनों पर दर्शक मस्ती भरे माहौल में झूमते रहे। इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक डा. सुनील कुमार, महाप्रबंधक आशुतोष राजन सहित अन्य अधिकारी व दर्शक मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा: पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की 30 अप्रैल तक छुट्टियां करने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने अवैध खनन की निगरानी एवं नियंत्रण शुरू करने के लिए हरसैक के साथ की साझेदारी- संजीव कौशल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एचसीएस अफसरों को 30 अप्रैल तक भरनी होगी प्रॉपर्टी रिटर्न

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x