Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एक शख्स ने आज सेक्टर -3 स्थित एक मकान पर मां -बेटी को सरेआम गोली मार दी, पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना सेक्टर -8 के अंतर्गत सेक्टर -3 पुलिस चौकी इलाके में आज सायं लगभग साढ़े पांच बजे एक शख्स ने सेक्टर -3 स्थित एक मकान पर मां व बेटी को गोली मार दी। मां का नाम दीपा चौहान उम्र 37 वर्ष व उसकी बेटी काशवी चौहान उम्र 7 साल है। दोनों को लहूलुहान अवस्था में सेक्टर -8 स्थित एक निजी अस्पताल में तुरंत ले जाया गया जहां पर दोनों घायल मां-बेटी का इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपित को दबोच लिया जिसका नाम विकास है। आरोपित विकास ने यह सनसनीखेज वारदात को रंजिशन अंजाम दिया है। खबर के अनुसार हत्या के मामले में घायल महिला दीपा चौहान के पति जेल में बंद है। पुलिस इस सनसनीखेज मामले में आरोपित विकास के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर रही है , पुलिस की अपनी कार्रवाई जारी है।

Related posts

फरीदाबाद :एक खूबसूरत महिला ने एएसआई (पुलिस ) को बलात्कार, छेड़छाड़ के केस में फंसाने की धमकी,एक बार नहीं, कई बार लूटा

Ajit Sinha

कारोबारी के बेटे इशांत को किडनेप कर ले जा रहे दो आरोपितों को आगरा पुलिस ने पकड़कर फरीदाबाद पुलिस के हवाले किया।

Ajit Sinha

प्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों की सिगरेट बेचने वाले दो व्यापारियों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार,58000 सिगरेट बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x