Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम चुनाव के लिए आज शनिवार को प्राप्त हुए 33 नामांकन पत्र : जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि आज शनिवार को 33 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिसमें वार्ड नं-01 से 01 नामांकन , वार्ड नं-02 से 03 नामांकन, वार्ड नं-03 से 01 नामांकन, वार्ड नं-06 से 03 नामांकन, वार्ड नं-07 से 01 नामांकन, वार्ड नं-08 से 02 नामांकन, वार्ड नं- 09 से 03 नामांकन, वार्ड नं- 10 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 11 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 13 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 15 से 02 नामांकन, वार्ड नं- 16 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 17 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 18 से 02 नामांकन, वार्ड नं- 23 से 02 नामांकन, वार्ड नं- 25 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 26 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 27 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 37 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 38 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 39 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 43 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 46 से 01 नामांकन पत्र का प्रारूप प्राप्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि वार्ड नं- 4, 5, 12, 14, 19, 20, 21, 22, 24, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35, 36, 40, 41, 42, 44 और वार्ड नं-45 से कोई भी नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशी 11 से 17 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक राजपत्रित अवकाश को छोड़कर सभी कार्य दिवस पर नामांकन दाखिल करवा सकेंगे। 18 फरवरी को नामांकन की जांच का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए आवेदन करने वाले प्रत्याशी 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। 19 फरवरी को दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों व मतदान केंद्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। वहीं 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी।

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने शहर के विभिन्न हिस्सों से हटाए अतिक्रमण, और खाली कराए अवैध कब्जे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुरजकुंड में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद :खुद ही 3 दोस्तों के साथ रची थीं ज्वैलर के बेटे ने अपने किडनेप की साजिश, 4 लड़कों को पकड़ा, 4 लाख लेकर घूमना चाहते।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x