Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: चार साल की मासूम बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म करने व उसे मरा समझकर भागने वाला आरोपित पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पीएस डबुआ क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्ची के जबरन बलात्कार करने के सनसनीखेज मामले में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सनसनीखेज वारदात को दिनांक 10 फ़रवरी 2025 को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में एक मुकदमा पीएस डबुआ , फरीदाबाद में दर्ज किया गया था। इसी केस में उपरोक्त आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम जावेद उर्फ़ जाबिद उम्र 22 साल , निवासी गांव कुरैशी पुर ,गांव धौज , फरीदाबाद पीछे से गांव कलुका , पलवल का रहने वाला है। यह आरोपित सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर और बच्ची को मरा हुआ समझकर घटनास्थल से फरार हो गया था।  गंभीर अवस्था में बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।   

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि आरोपित जावेद उर्फ़ जाबिद कबाड़ इकट्ठा करने का काम करता है। दिनांक 10 फरवरी को भी वह कबाडा लेकर जा रहा था। कबाडे को ले जाते समय उसने देखा कि पीडिता लडकी अकेली खेल रही है। जिसको उसने 5 रुपए दिए और बच्ची बिस्किट ले आई और फिर से वहीं पर खेलने लगी।

इसके उपरांत आरोपित बच्ची को अपने साथ पास में ही झाड़ियों में ले गया। जहां पर उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के चिल्लाने पर मुंह दबा लिया, जिससे बच्ची के नाक से खून आने लगा। आरोपित ने बच्ची को मरा समझकर घटना स्थल से थोड़ी दूर खेत में एक गड्ढे में फेक कर मौका से फरार हो गया। आरोपित  को मामले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

जीएसटी धोखाधड़ीः हरियाणा पुलिस ने बडे पैमाने पर जीएसटी ठगी का किया पर्दाफाश, 89 अरेस्ट ,112 करोड़ से अधिक की रिकवरी

Ajit Sinha

एसआरएस रेजीडेंसी के एक फ्लैट में आज शार्ट सर्किट के कारण लगी भयंकर आग, घटना के वक़्त मां-बेटी स्कूल गई हुई थी।  

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: हरियाणा प्रदेश में कोरोना ब्लास्ट, आज कोरोना के 3748 नए केस आए हैं, जो कल के मुकाबले 1670 मरीज ज्यादा हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x