
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एक निजी कंपनी की बस में बस ड्राइवर द्वारा एक 56 वर्षीय महिला से जबरन बलात्कार करने के सनसनीखेज मामले में महिला थाना सेंट्रल की टीम ने आज दो आरोपित बस ड्राइवर व कंडक्टर को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम रोशन लाल (35) निवासी गांव पनियाला जिला जयपुर राजस्थान व नन्हे (45) निवासी गांव हरदत्तपुर जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बस को बरामद कर ली है। ये सनसनीखेज वारदात गत 9 फ़रवरी 2025 की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत के सम्मुख पेश किया गया जहां से अदालत ने दोनों आरोपितों को नीमका जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद के सेक्टर-56 में रहने वाली एक 56 वर्षीय महिला ने थाना सेक्टर-17 में दी शिकायत में बताया कि वह 16 सेक्टर- में काम करती है, गत 9 फरवरी शाम को लगभग 6 बजे, काम के बाद अपने घर जा रही थी तभी बाईपास रोड पर रास्ते में जाते समय एक सफेद रंग की बस रुकी। जिसने महिला से जाने का स्थान पूछा, महिला ने बताया कि वह सेक्टर-56 जा रही है। जिन्होंने महिला को बस में बैठा लिया, महिला ने पूछा की बस में और कोई सवारी नहीं है, जिस पर कंडक्टर ने कहा कि सवारी आगे से बैठाएगे। ड्राइवर ने बस को आगे जाकर साइड में रोक दिया और कंडक्टर ने बस की खिडकी बंद कर दी। ड्राइवर बस में पीछे आ गया, जिसने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

कंडक्टर यह सब बैठकर देख रहा था। जिस शिकायत पर महिला थाना सेक्टर- 17 में दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। महिला पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरे की मदद से बस की पहचान की तथा बस की डिटेल प्राप्त कर आरोपितों की पहचान कर उनको गुरुग्राम से काबू किया।आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों गुरुग्राम में एक कम्पनी के लिए बस चलाते है तथा कम्पनी का स्टाफ फरीदाबाद से लेकर व छोड़कर जाते है। आरोपित रोशन लाल पिछले करीब 3 महीने तथा नन्हे पिछले डेढ़ महीने से बस पर कंडक्टर का काम कर रहा था। दोनों आरोपितों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। बस बरामद कर ली गई है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

