Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा काम्बिंग के बाद पकड़ा गया।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
दिल्ली में होने वाले मतगणना को कारण चलाए  जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना सेक्टर-20 पुलिस और बाइक सवार लुटेरो के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया. उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके साथी को पुलिस ने कांबिंग के बाद गिरफ्तार किया है, उनके कब्जे से लूटे हुए पांच मोबाइल, दो अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

 एडिशनल डीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश रोशन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसके साथी अनवर को पुलिस ने कांबिंग के बाद गिरफ्तार किया गया. दोनों शातिर किस्म के लुटेरे है. जो मिलकर लूट, चोरी आदि घटनाएं अंजाम देते रहे है, एडिशनल डीसीपी के अनुसार दिल्ली में होने वाले मतगणना को ध्यान में रखते हुए चेकिंग अभियान चला जा रहा था, इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए.  जिन्हें पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया, जिस पर मोटरसाइकिल सवार बदमाश पुलिस को देखकर तेज गति से भागे, पुलिस पीछा कर रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई. वहीं पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में रोशन के पैर में गोली लगी, जो गिर गया, उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके साथी अनवर को पुलिस ने कांबिंग के बाद गिरफ्तार किया है.  

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि घायल व्यक्ति रोशन और उसका साथी अनवर शातिर किस्म के बदमाश है, जिनके द्वारा लूट और चोरी की दर्जनों वारदातों को अब तक अंजाम दिया गया है, इनके पुलिस इनका आपराधिक इतिहास के बारे में और जानकारी पुलिस करने में जुटी हुई है, उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

Related posts

23 वर्षीय नर्स पत्नी की एक इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी, एक नर्सिंग होम में एक साथ करते थे काम -अरेस्ट

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने कई थानों के एसएचओ एंव चौकी इंचार्जों सहित 49 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट

Ajit Sinha

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड़ पर लावारिश हालात में मिले अज्ञात महिला के शव के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x