Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: रोड के साथ खुले नाले में गिरने से बाल-बाल बची गाडी, थाना पल्ला में एमसीएफ के खिलाफ मामला दर्ज।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गत 5 फरवरी को थाना पल्ला क्षेत्र में कमल सिंह निवासी पल्ला ने दी अपनी शिकायत में बताया कि आगरा फास्ट फूड चौक के पास खुले नाले की वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके है और 5 फरवरी को शाम के समय जब शिकायतकर्ता अपनी कार लेकर गांव तिलपत से पुराना पल्ला पुल की तरफ जा रहा था तो आगरा फास्ट फूड चौक के साथ-साथ काफी समय से खुले नाले की अव्यवस्थित बनावट के कारण नाला दिखाई नहीं दिया जिस कारण शिकायतकर्ता हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा।


साथ ही उसने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि इसी नाले में एक अन्य कार जिसका नंबर DL 7 CS 0659 भी धस गई  थी। स्थानीय एमसीएफ अधिकारियों को इस नाले की रोड इंजीनियरिंग डिफेक्ट बारे कई बार अवगत किया जा चुका है उन लोगों की जान की कोई परवाह नहीं है जबकि इस चौक पर खुले नाले व अव्यवस्थित दशा के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है और आम जनता को एमसीएफ के अधिकारियों की लापरवाही के कारण अनावश्यक रूप से परेशानी पैदा होती है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना पल्ला ने एमसीएफ के संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। विभाग से रिकॉर्ड प्राप्त कर जिम्मेदारी निर्धारित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

Related posts

नहा रही एक लड़की का वीडियो बना रहे लड़के ने पकडे जाने पर कर ली आत्महत्या

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर बाँटे हज़ारों मास्क,लोग मास्क लगाकर निकले घरों से।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की ग्रीन फिल्ड कालोनी में बिजली-पानी की भारी किल्ल्त को लेकर आरडब्लूए ने यूआईसी को ज्ञापन सौपा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x