Athrav – Online News Portal
नोएडा

झाड़ियों में लगी भीषण आग, तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू- वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर 128 स्थित जेपी विज टाऊन मे खाली प्लॉट में रखी झाड़ियां में आग लग गई, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के क्षेत्र की झाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग  इतनी भीषण थी कि उसकी लपटे दूर से ही नजर आ रही थी। जिसको देखकर लोगों में दहशत पैदा हो गई और तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।


सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी और जेपी विज की दो गाड़ियों की मदद से आग को बुझा दिया गया. अभी भी आग सुलग रही है और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां उसे कूल डाउन करने में जुटी हैं. इस आग से कोई जन हानि नहीं हुई है, आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। 

Related posts

प्यार में पागल लड़की का खौफनाक कारनामा: खुद को मरा हुआ साबित करने के लिए युवती की हत्या कर दी,चेहरा जला दी।

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, 4 बदमाश अरेस्ट , कैमरा मैन लूटा हुआ 3 लाख का कैमरा बरामद

Ajit Sinha

पेट्रोल पंप के कर्मियों से दो लाख रूपए लूट कर सेंटरों कार में भाग रहे लूटेरे के साथ पुलिस की मुठभेड़, लूटेरे के पैर में लगी गोली-पढ़े  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x