Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और मोटर साइकिल सवार मोबाइल लूटने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
थाना फेस 1 पुलिस और मोबाइल लूटने वाले बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई  मुठभेड के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके से फरार हुआ दूसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन और उनके कुछ पार्ट्स, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक तमंचा कारतूस बरामद हुआ है. ।

मुठभेड़ गोली लगने से घायल बदमाश विकास उर्फ गुल्लू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एडीसीपी नोएडा ने बताया कि थाना फेस-1 पुलिस द्वारा दिल्ली की तरफ से गोल चक्कर से आने वाले रास्ते पर गंदे नाले के ऊपर चेकिंग की जा रही थी, तभी चैकिंग के दौरान दो व्यक्ति एक मोटर साइकिल से आते हुए दिखाई दिए, पुलिस ने चेकिंग के लिए बाईक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया तो वह नही रूके अपनी मोटर साइकिल पीछे मोड़कर सेक्टर- 14ए के पीछे से दिल्ली की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी पर भागने लगे जिसमें उनकी मोटर साइकिल फिसल कर गिर गई.  तब बदमाशो ने अवैध तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायर किया और भागने लगे , पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में विकास उर्फ गुल्लू के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जबकि विजय को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया. बदमाशों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन और उनके कुछ पार्ट्स, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल,  एक तमंचा कारतूस बरामद हुआ है. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

Related posts

नाइट कर्फ्यू, के समय में बदलाव आठ बजे से सुबह सात बजे तक लागू होगा कर्फ्यू, लोगो की होगी कोरोना की रेंडम जांच

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: चार मंजिला मकान का छज्जा गिरने से चार बच्चे घायल,एक की हलात गंभीर, टेंपो और बाइक क्षतिग्रस्त

Ajit Sinha

प्रॉपर्टी कारोबारी जीजा -साले को करोड़ों रूपए के ठगी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x