Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ट्रक में भरकर तस्करी कर ले जाई जा रही विभिन्न ब्रांड की 20 लाख रुपये कीमत की 135 पेटी अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरिफेरल के लुहारली कट के पास से होकर तस्करी कर ले जाई जा रही शराब की खेप को पुलिस और आबकारी विभाग के संयुक्त टीम ने जब्त किया है। कोतवाली दादरी पुलिस और आबकारी विभाग ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 20 लाख रुपये कीमत की 135 पेटी विदेशी शराब बरामद की है जो ट्रक में भर कर हरियाणा से बिहार ले जाए जा रही थी.

पुलिस के गिरफ्त बरामद शराब के साथ बैठे शराब तस्कर का नाम नीरज श्रीवास्तव है, जिसको ईस्टर्न पेरिफेरल के लुहारली कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। आबकारी विभाग को इनपुट मिला था कि शराब का एक बड़ा कंसाइनमेंट गौतमबुद्ध नगर से होकर ले जा रहा है. सूचना के आधार पर कोतवाली दादरी पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से ईस्टर्न पेरिफेरल पर लुहारली कट पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी.इसी दौरान एक ट्रक जब उसकी जांच की गई. तो तस्करी कर ले जाई जा रही 20 पेटी रॉयल ग्रीन 375 एमएम, 30 पेटी रॉयल ग्रीन 180 एमएल, 20 पेटी ऑफिसर्स चॉइस ब्लू 180 एमएल, 10 पेटी इंपीरियल ब्लू 750 एमएल, 10 पेटी इंपीरियल ब्लू 180 एमएल, 10 पेटी मैकडॉवेल एमएल नम्बर.1 750 एमएम, 35 पेटी मैकडॉवेल नंबर 1, 180 एमएल करीब 135 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई. बरामद शराब की कीमत 20 लाख रुपये के करीब है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Related posts

 कार में लिफ्ट लेकर गुरुग्राम जाने वाली लड़कियों को पहाड़ों में ले जाकर रेप करने की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार, देखिए इस वीडियो में  

Ajit Sinha

एक लड़की ने अपने मुंह बोले भाई के संग मिल कर अपने बॉय फ्रेंड की पीट-पीट कर हत्या कर दी-दोनों भाई -बहन अरेस्ट

Ajit Sinha

आईआईटीएफ, प्रगति मैदान में “सशक्ती” कार्यक्रम के तहत आत्मरक्षा एवं महिला सुरक्षा जागरूकता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x