Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव पंचकूला

पंचकूला ब्रेकिंग: रिश्वतखोरी मामले में फरार मुख्य सिपाही विकास को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज धर दबोचा, पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: एंटी करप्शन ब्यूरो की गुरुग्राम टीम ने मंगलवार को एफआईआर नंबर-16,दिनांक 30 अप्रैल 2024 धारा 7 पीसी एक्ट व 384, थाना एसीबी, गुरुग्राम में फरार आरोपित मुख्य सिपाही विकास, पुलिस चौकी धनकोट,थाना राजेंद्रा पार्क,गुरुग्राम को गिरफ्तार किया है। मामला था कि शिकायतकर्ता नवी हसन निवासी गांव पृथ्वीपुर नवदिया जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) द्वारा एसीबी गुरुग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके बेटे के विरूद्ध दर्ज मुकदमा नम्बर 166/2024 थाना राजेंद्रा  पार्क, गुरुग्राम को कमजोर केस बनाने का लालच देकर मुख्य सिपाही विकास,पुलिस चौकी धनकोट,थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम उससे प्राइवेट व्यक्ति अंकित, सुरक्षा गार्ड के माध्यम से 5,000/- रुपये बतौर रिश्वत की मांग कर रहा है।

जिस पर दिनांक 30 अप्रैल 2024 को एसीबी. की गुरुग्राम टीम द्वारा प्राइवेट व्यक्ति अंकित, सुरक्षा गार्ड को आरोपित  मुख्य सिपाही विकास के कहे अनुसार 5,000/- रुपये बतौर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में आरोपित मुख्य सिपाही विकास फरार चल रहा था। आरोपित द्वारा जमानत के लिए लगाई गई याचिका दिनांक 13.12. 2024 को न्यायालय, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, गुरुग्राम व दिनांक 09 जनवरी 2025 को पंजाब एवं हरियाणा, उच्च न्यायालय चंडीगढ़ द्वारा खारिज की गई थी।गत 28 जनवरी 2025 को आरोपित मुख्य सिपाही विकास को उपरोक्त मुकदमा  में नियमानुसार गिरफ्तार किया, को  अदालत गुरुग्राम में पेश किया गया और अदालत द्वारा पारित किए गए आदेश उपरान्त उपरोक्त आरोपित को ज्यूडिशियल जेल भोंडसी बंद कराया गया।

Related posts

भ्रष्टाचार के विरुद्ध सीएम मनोहर लाल ने लिया कड़ा संज्ञान: एक अधिकारी निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस।

Ajit Sinha

शादी के 7 साल के बाद औलाद ना होने से नाराज़ पत्नी ने अपने पति को चाकुओं से गोद की हत्या ,फिर की आत्महत्या की कोशिश। 

Ajit Sinha

हरि स्वीटस के मालिक यश कालड़ा से 10 लाख रूपए लूटने के मामले में एक छोटा व्यापारी अरेस्ट, 9 लाख रुपए बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x