Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बुजुर्ग के हाथों नारियल तोड़कर किया निर्माण कार्य का उद्घाटन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने अगवानपुर से विनय नगर तक जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस पर करीब 70 लाख रुपए की लागत आएगी। उन्होंने इस निर्माण कार्य का उद्घाटन बुजुर्ग के हाथों नारियल फुड़वाकर किया। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सभी 90 विधानसभा में जोरदार विकास कार्य कर रहे हैं। तिगांव विधानसभा भी इससे अछूता नहीं है। शिक्षा से लेकर सड़क तक सभी विकास कार्य में हमारी तुरंत सुनवाई हो रही है। जिसका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार से कहा कि जल्द से जल्द अच्छी क्वालिटी की सड़क बना कर दें जिससे कि विकास टाइम पर लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि मैं सभी कार्यों पर नजर रखूंगा इसलिए किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो पाए।मंत्री  ने कहा कि सड़क बनाने के लिए जनता की मांग मेरे पास थी जिसे आज शुरू करवा दिया गया है। निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो जाएगा। मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है। देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को तीसरा मौका दिया है जो इस बात की गवाही दे रहे हैं कि जनता आज भाजपा की सरकारों से बहुत खुश है और उन्हें केवल भाजपा से ही उम्मीद है। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रहलाद शर्मा, शीशराम अवाना, सुमन चंदेल, रवी भडाणा, मुकेश झा (मंडल अध्यक्ष), भूपेंद्र शर्मा, रूपा वर्मा, मुन्निकांत मिश्रा, लाल मिश्रा, सोहन पाल गोला, प्रवेश शर्मा, अमित ठाकुर, रॉकी राजपूत, चंदन कुमार बालेश्वर जैलदार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Related posts

फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद मे हाई-राइस हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के लिए धरने-प्रदर्शन की योजना

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: तिगांव ब्लॉक समिति की वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित,शशि को पद से हटाया गया

Ajit Sinha

एनआईटी डीसीपी डा. अर्पित जैन को मिठाई के डब्बे में नोटों का बंडल भर कर रिश्वत देने के जुर्म एक शख्स को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x