Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एसीबी ने बस अड्डा चौकी,पीएस बल्लभगढ़ में तैनात ईएएसआई जयवीर सिंह को 7000 रुपए रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: एंटी करप्शन ब्यूरो की फरीदाबाद टीम ने कल शुक्रवार को आरोपित ईएएसआई जयवीर सिंह, पुलिस चौकी बस अड्डा, थाना, शहर बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद को शिकायतकर्ता श्रीमती सुधा मिश्रा निवासी, संजय कॉलोनी, सेक्टर-23,फरीदाबाद से 7,000/- रुपए  बतौर रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता श्रीमती सुधा मिश्रा द्वारा एसीबी को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके द्वारा ओयो महाराजा गेस्ट हाउस, बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद लीज पर लिया हुआ है।

इस गेस्ट हाउस को चलवाने की एवज में आरोपित  ईएएसआई जयवीर सिंह, पुलिस चौकी बस अड्डा, थाना शहर बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद पहले उससे 5,000/-रूपए बतौर रिश्वत प्रतिमाह लेता था। अब आरोपित  द्वारा 5,000/-रूपए  प्रतिमाह रिश्वत राशि की बजाय 7,000/- हजार रुपये बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत पर एसीबी की फरीदाबाद टीम द्वारा कार्रवाई  करते हुए  शिकायतकर्ता श्रीमती सुधा मिश्रा निवासी संजय कॉलोनी, सेक्टर-23, फरीदाबाद से आरोपित  ई.ए.एस.आई. जयवीर सिंह, पुलिस चौकी बस अड्डा, थाना शहर बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद द्वारा मांगी गई 7,000/- रुपए  बतौर रिश्वत राशि लेते हुए ओयो महाराजा गेस्ट हाउस, बल्लभगढ़ से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।यह पूरी कार्रवाई  गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। उपरोक्त आरोपित  के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो, फरीदाबाद में धारा 7 भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 1988 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

खुरानी गिरोह का पर्दाफाश,5 बदमाशों अरेस्ट, चालकों नशीला पदार्थ पिला बेहोश कर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो जाते थे

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चीनी सरकार के अखबार के लिए लिखते थे पत्रकार राजीव शर्मा, चीन से मिली मोटी रकम

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस के तीन इंस्पेक्टरों सहित 6 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस आयुक्त कार्यालय में दी गई विदाई पार्टी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x