Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक हरियाणा हाइलाइट्स

गुरुग्राम में हुई भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक, संगठन विस्तार और संगठनात्मक नियुक्तियों पर मंथन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को गुरुग्राम में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, मंत्री कृष्ण बेदी, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया, पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री डा. कमल गुप्ता, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल आदि कोर कमेटी के नेताओं ने लगभग दो घंटे तक पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की योजना, संगठन विस्तार और संगठनात्मक नियुक्तियों पर मंथन किया।

बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव जिताने में हरियाणा के नेताओं द्वारा निभाई जा रही भूमिका पर भी बातचीत हुई। बैठक में सदस्यता अभियान, संगठनात्मक चुनाव की समीक्षा भी की गई।सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बैठक के एजेंडों को रखा। इसके बाद एक के बाद एक विषयों पर गहनता से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यहां सरकार द्वारा जनहित में उठाए गए कदमों की जानकारी भी रखी। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भी संगठन की चुनावी प्रक्रिया के बारे में बताया। प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने तय किए गए कार्यक्रम समय पर पूरा करने की उम्मीद जताई। आज की बैठक में संविधान गौरव अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। यह अभियान पूरे एक वर्ष तक चलेगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर चल रहे कार्यक्रम भी साल भर जारी रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा में अभी तक 44 लाख भाजपा के सदस्य बने हैं और 41 हजार सक्रिय सदस्य बना लिए गए हैं। बड़ौली ने कहा कि भाजपा वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर गंभीर है और आज इस विषय पर भी गंभीरता से चर्चा हुई है और प्रदेश में बड़े-बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 25 जनवरी को हरियाणा भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। 25 जनवरी को ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्म दिन है जिसे कार्यकर्ता धूमधाम से मनाएंगे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने संकल्प पत्र में जो वादे किए हैं उन्हें पूरी तरह से लागू किया जाएगा। कुछ वादे पूरे कर लिए हैं और बाकी किए गए वादो को भी सरकार पूरा करेगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव पर पूछे गए सवाल पर बोलते हुए बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ताओं की दिल्ली की 32 विधानसभाओं में ड्यूटी लगी हुई है। नगर निगम चुनाव पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार है और निगम में भी ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी।

Related posts

हरियाणा: स्टेट विजिलेंस ने एक सब इंस्पेक्टर को दो लाख, दूसरे सब इंस्पेक्टर को 4000 रूपए रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया हैं

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी संगठनात्मक विषयों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से मिले

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: के.जी.पी. पर टूव्हीलर, थ्रीव्हीलर व ट्रैक्टर वाहनों का चलाना है प्रतिबंधित : एसडीएम शशि वसुंधरा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x