Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

एसीबी की टीम ने एक प्राइवेट आदमी जोगिंद्र व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एसडीओ सुनील रोहिल्ला को 64000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:एंटी करप्शन ब्यूरो,अंबाला की टीम ने आज मंगलवार को एक प्राइवेट आदमी जिसका नाम जोगिंद्र सिंह व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय , कुरुक्षेत्र के एसडीओ सुनील रोहिल्ला (सी -2) को 64000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में लिप्त एक अन्य आरोपित बुरहान अहमद (टी-मेट) निर्माण शाखा, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र अभी फरार है। इस संबंध में पीएस एसीबी अंबाला में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।  

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता नौशाद अली निवासी दीदार नगर, कुरुक्षेत्र ने एसीबी को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने व उसके भाई निसार अहमद ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हर्ष भवन व गर्ल्स होस्टल मे रंग/रोगन व मेंटेनेंस (रखरखाव) का कार्य किया था। उसके व उसके भाई के द्वारा विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में किए गए कार्य के लंबित बिल पास करने की एवज में सुनील रोहिल्ला, उप मण्डल अधिकारी (सी- पी) निर्माण शाखा, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र व बुरहान अहमद, (टी-मेट) निर्माण शाखा, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र द्वारा जोगिन्द्र सिंह दुकानदार (जनता खल भण्डार) थर्ड गेट कुरुक्षेत्र के माध्यम से 64,000/-रुपए बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है।

इस शिकायत पर एसीबी टीम अम्बाला द्वारा शिकायतकर्ता नौशाद अली से आरोपित जोगिन्द्र सिंह (प्राइवेट व्यक्ति) दूकानदार जनता खलभण्डार थर्ड गेट कुरुक्षेत्र द्वारा आरोपित सुनील रोहिला, उप मण्डल अधिकारी (सी- प्प्), निर्माण शाखा, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र व बुरहान अहमद (टी-मेट) निर्माण शाखा, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के लिए मांगी गई 64,000/-रुपए बतौर रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा इस प्रकरण में की गई रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपित सुनील रोहिल्ला, उपमंडल अधिकारी (सी-2) निर्माण शाखा कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में एक अन्य आरोपित बुरहान अहमद (टी-मेट) निर्माण शाखा, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र की गिरफ्तारी अभी बकाया है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। उपरोक्त आरोपितों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो, अंबाला में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

फुटपाथ पर सो रहे कबाड़ी ने रजाई छीनने का विरोध किया तो उसकी सनसनीखेज हत्या कर दी – 4 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

पति-पत्नी के झगड़े डेढ़ वर्षीय मासूम की गई जान, पिता ने फर्श पर पटक- पटक कर मार डाला-देखें वीडियो

Ajit Sinha

दिल्ली: लाल किले के प्रांगण से सोने हीरे से जड़ी करोड़ों रुपए का एक कलश अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x