Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: डबुआ थाने में तैनात मुख्य सिपाही अनिल कुमार को एसीबी की टीम ने 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला:फरीदाबाद एसीबी की टीम ने सोमवार को मुख्य सिपाही अनिल कुमार जांच अधिकारी, थाना डबुआ, फरीदाबाद को 5000/- रुपए बतौर रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता धर्मेन्द्र निवासी नेहरू कॉलोनी, एनआईटी. फरीदाबाद ने एसीबी, फरीदाबाद को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसके भतीजे नीरज के विरूद्ध मुकदमा न. 531/2023, थाना डबुआ, जिला फरीदाबाद में लड़ाई-झगडे़ के सम्बन्ध में दर्ज है।

इस मुकदमा में अनुसंधान अधिकारी मुख्य सिपाही अनिल कुमार, थाना डबुआ, फरीदाबाद ने शिकायतकर्ता से उसके भतीजे नीरज की कच्ची जमानत देने की एवज में 7,000/-रूपये बतौर रिश्वत की मांग की है। आरोपित द्वारा मांगी गई 7000/- रिश्वत में से वह पहले उसे 2,000/-रुपये दे चुका है। अब आरोपित बकाया 5,000/-रुपये बतौर रिश्वत मांग कर रहा है।

शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी, फरीदाबाद की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपित मुख्य सिपाही, अनिल कुमार, थाना डबुआ, जिला फरीदाबाद को मौका पर रिश्वत की राशि 5,000/- रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस सम्बन्ध में आरोपित के खिलाफ पीएस एसीबी फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

कंपनी के गार्डों ने एक शख्स को पकड़ कर कंपनी के एक कमरे ले गया और उसकी डंडों पीटकर कर हत्या कर दी,दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एमसीएफ में हुए 200 करोड़ के घोटाले के मामले में चीफ इंजिनियर डी. आर.भास्कर को कोर्ट का अग्रिम जमानत देने से इंकार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने बल्ल्भगढ़ की भीकम कालोनी के एक मकान में छापेमारी कर 7 सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x