Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फ़रीदाबाद ब्रेकिंग: भाजपा ने की बडखल, एन.आई.टी एवं पृथला विधानसभा के 12 मंडल अध्यक्षों की घोषणा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद भाजप में मंडल अध्यक्षों के संगठनात्मक चुनावों के लिए प्रदेश द्वारा नियुक्त जिला चुनाव अधिकारी सत्य प्रकाश जरावता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र बहुत मजबूत हैं और बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के संगठनात्मक चुनाव पूरी निष्पक्षता और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न होते हैं वर्ना कांग्रेस पार्टी में तो एक ही परिवार के लोग या उनके चहेते ही वरिष्ठ पदों पर बैठते हैं । संगठन पर्व का उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना और संगठन में युवाओं को दायित्व देकर मजबूत लीडरशिप तैयार करना है । संगठन पर्व के तहत भाजपा फरीदाबाद की बड़खल, एन आई टी एवं पृथला विधानसभा में रविवार को 12 मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन किया गया।

फरीदाबाद के कुल 29 मंडलों में से 21 मंडल के अध्यक्षों की घोषणा हो गई है । चुनाव अधिकारियों द्वारा चुनावी प्रक्रिया के तहत  प्रस्तावक और समर्थकों के हस्ताक्षर करवाकर फार्म भर निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न की गई। बूथ अध्यक्षों द्वारा सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्षों का चुनाव किया। पहले एन.आई.टी में 4 और बडखल एवं पृथला में 3-3 मंडल थे, लेकिन मंडल परिसीमन के बाद एन.आई.टी एवं बडखल में 5-5 और पृथला में 4 मंडल बनाए गए हैं।   
 
भाजपा फरीदाबाद जिला कार्यालय “अटल कमल” पर आयोजित बैठक में जिला प्रभारी एवं चुनाव अधिकारी नरेन्द्र वत्स ने जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, भाजपा प्रदेश सह चुनाव अधिकारी बिजेन्द्र नेहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सोहन पाल सिंह, जिला महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा, मनोज वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष सुखबीर मलेरना, पूर्व मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में पृथला विधानसभा के सभी 4  मंडल अध्यक्षों का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। छायंसा मंडल में रिंकू सैनी, फतेहपुर मंडल में सुरेन्द्र शर्मा, सीकरी मंडल में अजय शर्मा और पृथला मंडल में कृष्ण कुंतल को मंडल अध्यक्ष चुना गया। भाजपा बड़खल विधानसभा के कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिला चुनाव अधिकारी पटौदी के पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता ने जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, विधायक धनेश अदलखा,  जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,निवर्तमान महापौर श्रीमती सुमन बाला एवं पूर्व मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में बड़खल विधानसभा के मंडल अध्यक्षों का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। गुरु नानक मंडल में अमित आहूजा, सैनिक कॉलोनी मंडल में मनप्रीत सिंह, पटेल नगर मंडल में कर्मवीर सिंह बैंसला, मेवला मंडल में शेखर तंवर, सूरजकुंड मंडल में नन्द कुमार कश्यप को मंडल अध्यक्ष चुना गया। भाजपा एन.आई.टी विधानसभा कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिला चुनाव अधिकारी पटौदी के पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता ने जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, विधायक सतीश फागना एवं जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स, प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती नीरा तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में  एन.आई.टी विधानसभा के कुल 5 मंडल में से 3 मंडल अध्यक्षों का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। नंगला मंडल में रमेश धीमान, पाली मंडल में संदीप भड़ाना,  जवाहर कॉलोनी मंडल में सुशील कुमार को मंडल अध्यक्ष चुना गया।  चुनाव अधिकारी एवं जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा अपने आदर्शों, सिद्धांतों और विचारधारा के लिए जानी जाती है। पार्टी में संगठन का चुनाव भी पूरी पारदर्शिता एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ होता है। पिछले 2 महीने से चल रही चुनाव प्रक्रिया के तहत पहले साधारण सदस्य, फिर सक्रिय सदस्य बनाएं  गए और बूथ समिति के माध्यम से बूथ अध्यक्षों का चुनाव हुआ। बूथ अध्यक्षों द्वारा फरीदाबाद के 21 मंडल अध्यक्ष का चुनाव किया जा चुका है और शेष 8 मंडल अध्यक्षों का चुनाव जल्द होगा। वत्स ने नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और पार्टी की संगठन की रीति नीति एवं कार्यशैली की विस्तृत जानकारी दी। भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने बताया कि संगठन पर्व के तहत भाजपा फ़रीदाबाद जिले  के कुल 29  संगठनात्मक मंडलों में 21 मंडल अध्यक्षों के चुनाव संपन्न हो गए हैं एन.आई.टी में 2 और तिगांव में 6 कुल 8 मंडल अध्यक्ष घोषित किए जाने बाकी हैं जिनका निर्वाचन कर जल्दी ही घोषणा की जाएगी। वोहरा ने कहा कि पार्टी के कर्मठ, जुझारू एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष चुना गया है I उन्होंने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की । तीनों विधानसभाओं के नवनिर्वाचित सभी 12 मंडल अध्यक्षों ने पार्टी संगठन और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।   

Related posts

फरीदाबाद : सुमित गुर्जर एनकाउंटर की हो सीबीआई जांच: राकेश भड़ाना

Ajit Sinha

फरीदाबाद/नोएडा:अलग -अलग स्थानों से पुलिस ने लाखों रुपए के पटाखों के साथ कुल 8 लोगों को धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फिल्ड कालोनी में सड़क नंबर -115 का निर्माण कार्य यूआईसी ने 10 लाख 10 हजार रूपए की लागत से किया शुभारंभ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x