Athrav – Online News Portal
पंचकूला राजनीतिक

पंचकूला ब्रेकिंग: सर्वसम्मति से चुने गए भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: संगठन पर्व 2024 के तहत पंचकूला विधानसभा के बरवाला मंडल, नाडा मंडल और माता मनसा देवी मंडल के अध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हो गई। मंडल अनुसार आयोजित बैठक में बूथ अध्यक्षों एवं मंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में पंचकूला विधानसभा के बरवाला मंडल से धर्मेंद्र सिंह, नाडा मंडल से सिद्धार्थ राणा, माता मनसा देवी मंडल से प्रमोद वत्स के नाम की घोषणा की गई।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला चुनाव सह प्रमुख वीरेंद्र राणा, रंजिता मेहता, संजय आहूजा, जिला उपाध्यक्ष हरिंद्र मलिक, पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल सेठ, अजय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक, गौतम राणा, महिला मोर्चा प्रधान अनुराधा वर्मा व तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रधान दीपक शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाइयां देते हुए बताया कि बहुत जल्द ही बाकी बचे मंडलों के अध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया भी पूर्ण कर दी  जाएगी।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हमारी नोर्थ ईस्ट की सीमाओं पर चीनी सैनिकों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है-राजीव शुक्ला-वीडियो देखें

Ajit Sinha

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को अगर मुझसे नाराजगी है, किसी ने उन्हें कुछ कहा है तो मैं माफी मांग लेता हूं-राज बब्बर

Ajit Sinha

क्या वजह है कि बीजेपी रोहतक की सीट जेजेपी को देना चाहती है और जेजेपी लेना ही नहीं चाहती – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x