Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एक और गैंगरेप का मामला : धौज गांव से सेंट्रो कार में लड़की का अपहरण,चलती कार में तीन लड़कों ने किया गैंगरेप,केस दर्ज।

                                                                         अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : फरीदाबाद के  धौज गांव से एक नाबालिग लड़की का सेंट्रो कार में अपहरण किया और  उसके साथ चलती सेंट्रो कार में गैंगरेप किया। इस धिनौनी वारदात को तीन लड़कों ने अंजाम दिया। इस संबंध में सेक्टर -55 थाना पुलिस ने तीनों आरोपी लड़को के खिलाफ अपहरण व गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया हैं और पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव धौज में बृस्पतिवार के दिन दोपहर के वक़्त करीब एक बजे16 वर्षीय एक लड़की अपने मां व मौसी के साथ खेत में कार्र्य कर रहीं थी इस दौरान एक सेंट्रों कार में तीन लड़कें आए और उस लड़की को जबरदस्ती अपने कार में डाल लिया और चलती कार में एक घंटे तक  उसके साथ गैंग रेप किया। सेक्टर  -55 थाने के एसएचओ अब्दुल सईद की माने तो इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि पकड़े गए आरोपियों के नाम शारुख, यूनिस व एक अन्य हैं और सभी की उम्र तक़रीबन 18 से 20 साल के बीच की हैं। विश्वसीनय सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक पुलिस ने तीनोंआरोपियों  को  हिरासत में ले लिया हैं। वहीं एनआईटी थाने की महिला  एसएचओ सुमित्रा की मानें तो अपहरण के बाद पुलिस तुरंत  हरकत में आ गई के डर से आरोपियों ने उस लड़की  को घटना के तक़रीबन एक घंटे के बाद वहीँ  वापिस छोड़ गए। उनका कहना हैं कि लड़की का अपहरण तीनों लड़कों ने किया हैं पर लड़की के साथ एक लड़का ही दुष्कर्म किया हैं  पर अपराध तीनों लड़कों ने किया हैं बतातें हैं कि तीनों आरोपी लड़कें गांवधौज के ही रहने वाले हैं।

Related posts

फरीदाबाद: प्रोटेक्शन होम में मृत मिली लड़की की लाश, उस के प्रेमी और भाई पर हत्या का केस दर्ज, न्यायिक जांच शुरू।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : लखन कुमार सिंगला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कोर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन बनने के बाद. पहले कार्यकर्ता सम्मेलन में की भागीदारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद के रामनगर में गर्लफ्रेंड को शादी में जान से मारने के लिए कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा, जब पकड़ा गया, तो खुद ही आग लगा ली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x