Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

झगड़े के दर्ज मामले में समझौता करने का झांसा देकर महिला से धोखे से बलात्कार करने के सनसनीखेज मामले में आरोपित पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: झगड़े के मामले में समझौता करने का झांसा देकर एक महिला को नशीला पदार्थ पानी में मिला कर पीला, एक होटल में ले गया ,और उसके साथ में जबरन बलात्कार करने के सनसनीखेज मामले में आरोपित को होडल थाना पुलिस की टीम ने आज गिरफ्तार किया है। दिनांक 20 सितंबर 2024 को आरोपित के द्वारा झगड़े के दर्ज कराए गए मुकदमे में राजीनामा करने का झांसा देकर पीड़िता से आरोपित ने एक सोची समझी साजिश के तहत बलात्कार जैसे सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वह पार्लर का काम करती है। बीती 28 अगस्त 2024 को एक युवक उसकी दुकान पर आया जिसके साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया तथा झगड़े में युवक को चोटे आ गई जिसने अगले दिन उसके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज करा दिया । इसके उपरांत दिनांक 20 सितंबर 2024 को उपरोक्त युवक ने पीड़िता को दर्ज कराए गए मुकदमे में राजीनामा करने का झांसा देकर उसे बस स्टैंड होडल बुलाया तथा गाड़ी में बैठा कर उसे पीने के लिए बोतल में पानी दिया जिसे पीते ही वह गफलत में हो गईं।  

वहां से एक होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर नामजद के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।उनका कहना है कि महिला सहायक उप निरीक्षक सुमित्रा के नेतृत्व में गठित जांच इकाई ने गत  9 जनवरी 2025 को बलात्कार की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित  को गिरफ्तार कर लिया है। जांच इकाई द्वारा आरोपित को आज अदालत के सम्मुख पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Related posts

अवमानना के एक मामले में आईएलडी बिल्डर को 60 दिन के लिए रेरा ऐओ कोर्ट ने भेजा जेल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी महिला थाना के मेडिएशन इंचार्ज व महिला हेड कॉस्टेबल कल्पना 10000 रूपए रिश्वत लेती पकड़ी गई।

Ajit Sinha

छावला दुराचार कांड की पीड़िता अनामिका’ के माता-पिता के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से भेंट की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x