Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: खाना खाने के विवाद में मारना किसी और को था, पर मारा कोई और गया, दो आरोपित गिरफ्तार -पूछताछ जारी।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने आज आयुष हत्याकांड में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम पंकज सिंह उम्र 36 वर्ष और जिलाजीत उम्र 20 वर्ष है, इन्हें पुलिस ने सरूरपुर एरिया से गिरफ्तार किया है। मृतक आयुष उम्र 18 वर्ष की कंपनी में खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था , इसी विवाद के चलते आरोपितों की नुकीले चीज मार कर आयुष की बेरहमी हत्या कर दी , इस संबंध में सत्य नारायण निवासी सेक्टर-23, संजय कॉलोनी, फरीदाबाद की शिकायत पर पीएस  मुजेसर में मंगलवार 7 जनवरी 2025 को मुकदमा दर्ज किया था, में दोनों आरोपित को आज गिरफ्तार किया गया है।     

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित पंकज सिंह गांव सरिया गोपाल भाकुरिया जिला मोतिहारी पूर्वी चंपारण बिहार हाल गांव कुरेशीपुर तथा जिलाजीत गांव रामदास पुर जिला जौनपुर हाल मुजेसर का रहने वाला है। आरोपितों से पूछताछ में सामने बताया  कि वे सरुरपुर इंडस्ट्रियल एरिया की एक कम्पनी में नौकरी करते है वही पर वरुण निवासी संजय कॉलोनी भी नौकरी करता है।

गत 6 जनवरी को दिन के समय उनका वरुण के साथ कंपनी के अंदर खाना खाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपितों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वरुण को सबक सिखाने का प्लान बनाया और कंपनी की छुट्टी के बाद आरोपित अपने अन्य साथियों के साथ रास्ते में खडे हो गए। रास्ते में वरुण के साथ उसका भाई व दोस्त मिले थे। मृतक भी उनके साथ था, जहां पर आरोपितों ने उनके साथ झगड़ा किया और आयुष को नुकीले चीज से चोट मारी। जिससे आयुष घायल हो गया था। दोनों आरोपितों  को मामले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

सौतेली मां ने बुखार से ग्रस्त 4 वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर इसलिए हत्या कर दी, इसके रहते वह कभी मां नहीं बन सकती थी -अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनएसयूआई ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस गरीब बच्चों में फल,बिस्कुट, पैन कॉपी बाँट कर मनाया ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेडिकल इमरजेंसी के लिए होंगे पुख्ता इंतजाम : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x