Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सीएम फ़्लाइंग ने आशिक मिजाज व मजनुओं पर कसा शिकंजा, महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ करना एक शख्स को पड़ा महंगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : हरियाणा में महिलाओं पर बढ़ते अपराधों में कमी लाने के उद्देश्य से सीएम फ्लाइंग ने फरीदाबाद व पलवल में एक साथ पब्लिक पैलेसों पर असमाजिक तत्वों पर शिंकजा कसने हेतु आज एक विशेष अभियान लोकल पुलिस के साथ मिल कर चलाया। इस अभियान के फैले जाल में फंसे एक शख्स को सिविल ड्रेस में उपस्थित  महिला  पुलिस कर्मी के साथ छेड़छाड़ करने पर, उसके  खिलाफ सेक्टर -7 थाने में  मुकदमा दर्ज करवाया गया हैं।

डीएसपी दिनेश यादव की माने तो आज फरीदाबाद व पलवल में मनचले व आशिक मिजाज लोगों पर शिकंजा कसने के लिए कुल 12 टीमें बनाई गई थी जिसमें 8 टीमों को फरीदाबाद व 4 टीमों को पलवल में लगाया गया हैं। उनका कहना हैं कि यह सभी टीमों को लड़कियों के स्कूल, कॉलेज, बस स्टेंड, रेलवे स्टेशनों व बज़ारों में सिविल ड्रेस में लगाया गया हैं। इस अभियान में महिला पुलिस कर्मी भी शामिल थी। उनका कहना हैं कि उपरोक्त पॉइंटों पर महिला  पुलिस कर्मी व जेंट्स पुलिस को सिविल ड्रेसों में फैला दिया। इस दौरान एक असमाजिक शख्स ने महिला पुलिस कर्मी के साथ  अश्लील हरकत की जिसको गंभीरता से लेते हुए उस शख्स को हिरासत में लिया गया हैं और उसके खिलाफ  सेक्टर -7 थाने में मुकदमा दर्ज किया गया हैं।
उनका कहना हैं कि इसके अलावा लड़कियों के कॉलेजों के पास बिना नंबर के मोटर साइकिलों पर सवार लड़कों से खड़े होने का कारण पूछा गया और उनके ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी को चेक किया गया इसमें जो सही लोग थे उन्हें तो वहीँ पर छोड़ दिया गया और जिन लड़कों का वहां पर खड़ा होना उनके गलत मनसा को दर्शाता था उनके काफी तादाद में चालान किए गए। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि जो लड़के बिना वजह आने -जाने वाली महिलाओं पर  गलत नजर रखता हैं या गलत इशारा करते हुए देखा जाता व अश्लील हरकत   करता हैं तो सिविल ड्रेस में उपस्थित पुलिसकर्मी उसे पकड़ लेते हैं और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जाता हैं व उनके  वाहनों के चालान काट दिए जाते हैं।
 

Related posts

फरीदाबाद:सब इंस्पेक्टर अमर सिंह को देखकर हत्या आरोपित ट्रैन गुजरते वक़्त रेलवे लाइन पार करके भागने की कोशिश की, दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर के मीडिया सलाह कार बने वरिष्ठ पत्रकार राजेश नागर, मिल रही है बधाइयां।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पूरी तत्परता से जुट जाए कांग्रेस कार्यकर्ता : भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x