Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: महारानी वैष्णो देवी मंदिर ने विदा किया साल 2024 और नए साल का स्वागत किया -जगदीश भाटिया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर में नया साल धूमधाम से मनाया गया. भक्ति गीत और संगीत के माध्यम से पुराने साल को विदाई दी गई और नए वर्ष का सभी ने धूमधाम से स्वागत किया. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने सभी भक्तजनों को नव वर्ष की बधाई दी. इस अवसर पर दिल्ली के जाने-माने भजन गायक गौरव शर्मा (फूलों की मंडली वाले ) ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुक्त कर दिया.

31 दिसंबर की शाम को शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु देर रात तक झूमते गाते रहे और सभी ने नव वर्ष का खुशी खुशी स्वागत किया. इस अवसर पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भगवान की कृपा से पुराना वर्ष खुशी पूर्वक बिता है और अब वह माता रानी से प्रार्थना करते हैं कि नव वर्ष भी सभी श्रद्धालुओं के लिए बेहद खुशी भरा रहे.

इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का वितरण किया गया. भाटिया ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत का भरपूर आनंद लिया. उन्होंने कहा कि वह माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रार्थना करते हैं.

Related posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर हरियाणा की जेलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन,विभिन्न जेलों से 525 यूनिट रक्त किया गया एकत्रित।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते की टीम ने आज पल्ला , आदर्श नगर व मवई के जलवायु विहार में की तोड़फोड़।

Ajit Sinha

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भडाना की टीम संभालेगी दक्षिण दिल्ली की कमान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x