Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को दी श्रद्धांजलि

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हरियाणा के विकास को नई दिशा देने का कार्य उनकी देखरेख में हुआ।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज जिला सिरसा के गांव चौटाला के चौधरी साहब राम स्टेडियम में आयोजित स्व. चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौटाला का जीवन संघर्ष का प्रतीक रहा है। उनके मार्गदर्शन में हरियाणा को विकास के क्षेत्र में नई दिशा मिली। ऐसे महान व्यक्तित्व चौधरी ओम प्रकाश चौटाला अपना एक गौरवशाली जीवन व्यतीत करके हम सबको एक दिशा देकर गए हैं। ऐसी दिवंगत आत्मा से हमें प्रेरणा मिलती है, जिन्होंने समाज और प्रदेश के हित में अपना जीवन समर्पित किया। जब भी समाज के हित की बात आई चौटाला ने हमेशा आगे बढ़कर योगदान दिया और लोगों तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करी कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को ये दुःख सहने का साहस प्रदान करे।

Related posts

किसान महापंचायत कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम के लिए कांग्रेस व वामपंथियों को जिम्मेवार ठहराया- सीएम  

Ajit Sinha

अवैध व नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, 40 लाख रुपये कीमत की शराब व स्प्रिट बरामद, 6 लोग अरेस्ट

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने संबंधित राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक को किया नियुक्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x