Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा – चेयरमैन इंजी. कृष्ण कुमार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष इंजी.कृष्ण कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा नगर निकाय विभाग के उच्चा धिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर सफाई कर्मचारी संगठनों की ओर से दिए गए सुझावों को लागू करने का प्रयास किया जाएगा। सफाई कर्मियों के प्रति राज्य सरकार का सकारात्मक रूख है और इसी उद्देश्य से उनकी भलाई के लिए यह कमीशन बनाया गया है।

चेयरमैन इंजी. कृष्ण कुमार आज रेस्ट हाउस के सभागार में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से सफाई कर्मचारियों के पंजीकृत संगठनों का एक डाटाबेस तैयार किया जाएगा। जिससे कि रजिस्टर्ड संगठनों के साथ ही आयोग की बात हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सफाई कर्मचारी आयोग पंजीकृत संगठनों की ओर से दी गई मांगों पर ही गंभीरता से विचार करेगा।

जिससे कि सही मायने में सफाई कर्मचारियों को सरकार से सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आयोग की पहल पर प्रदेश में यूनिवर्सिटी, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पंचायत विभाग आदि में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल कर उनके मसलों का सुलझा लिया गया है। अब केवल शहरी निकाय विभाग है, जिसके कुछ मामले बचे हुए हैं। इनका भी सरकार व अधिकारियों से मिलकर जल्दी समाधान करवा दिया जाएगा।
बैठक में गुरुग्राम व मानेसर नगर निगम के सफाई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि दोनों निगमों जरूरत से बहुत कम सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं, जिस कारण सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।

रोजगार नहीं मिलने के कारण ठेके से हटाए गए सफाई कर्मचारी भी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि जिन एजेंसियों ने सफाई का पहले ठेका लिया था, उन्होंने भी कर्मचारियों के बकाया वेतन का अभी तक भुगतान नहीं किया। इसी प्रकार सफाई कर्मियों के लिए एक सुदृढ़ बीमा पॉलिसी होनी चाहिए।

चेयरमैन कृष्ण कुमार ने कहा कि इन मांगों पर विनम्रतापूर्वक विचार किया जाएगा। बाद में उन्होंने गुरूग्राम नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी मुलाकात कर सफाई कर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एमसीजी के संयुक्त आयुक्त अखिलेश यादव, तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र, सफाई कर्मचारी नेता रामसिंह, गौरव, राजेश, महेश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts

महिला से असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 26 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव के 2040 नए मरीज, 175 ऑक्सीजन, 31 वेंटिलेटर पर हैं मरीज, 22 जिलों के आंकड़े, लिस्ट में पढ़े।

Ajit Sinha

टाटा मोटर्स में जनरल मैनजर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 7.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले 2 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x