Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद पुलिस की कब्जे से कुख्यात अपराधी रवि को फायरिंग करते हुए छुड़ाने आए चार बदमाशों की हुई मुठभेड़, दो बदमाश मारा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हत्या , हत्या की कोशिश सहित कुल 28 संगीन मुकदमें में शामिल व फरीदाबाद के नीमका जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी रवि , उम्र 36 वर्ष , पुत्र राम मेहर निवासी जागसी सोनीपत को आज फरीदाबाद पुलिस फतेहाबाद अदालत के सम्मुख पेश कर लौटते वक़्त बाइक पर सवार चार हथियार बंद बदमाश छुड़ाने आए, और कुख्यात अपराधी रवि को छुड़ाने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, साहसी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी रवि व उसे छुड़ाने आए कुख्यात बदमाश अंकित की गोली लगने की वजह से मौत हो गई।

ये मुठभेड़ आज दोपहर लगभग 2 बजे की है। मृतक अंकित निवासी सांधी , रोहतक पर हत्या , हत्या की कोशिश, लूट , डकैती , अपहरण व शस्त्र अधिनियम जैसे संगीन अपराधों के कुल 14 मुकदमे दर्ज है। इस मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही सरजीत के हाथ में गोली लगी है, का इलाज सिविल अस्पताल फतेहबाद में चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता की माने तो फतेहाबाद शहर से लगभग 7 किलोमीटर दूर लगभग दो बजे शौचालय करने के बाद कुख्यात अपराधी रवि को सरकारी गाड़ी में बिठा रही थी,नीमका जेल फरीदाबाद आना था, इसी दौरान बाइक पर आए चारों बदमाशों ने फायरिंग करते हुए अपने साथी रवि को छुड़ाने की कोशिश, पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी रवि व रवि को छुड़ाने आए अंकित को गोली लगने की वजह से मौत हो गई। आगे की कार्रवाई फतेहबाद पुलिस कर रही है।

Related posts

कादिर नामक बदमाश को पकड़ने गई नोएडा के थाना थर्ड की पुलिस पर की गई पत्थरबाजी और चलाई गोली ,कॉन्स्टेबल सौरभ की हुई मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अदालत ने पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर एसआरएस ग्रुप के चैयरमेन, उसके साथियों को भेजा, इन आरोपियों पर दो और मुकदमें दर्ज किए गए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कस्टमर केयर पर गलत तरीके अपना नाम दर्ज करवा कर एक ऍप के जरिए आमजनों के बैंक खाते करते थे खाली- 7 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x