Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताया शोक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो के वरिष्ठ नेता चौ. ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री ओपी चौटाला के निधन से हरियाणा की राजनीति के एक अध्याय का अंत हो गया है। उनकी कमी को पूरा कर पाना मुश्किल है। हरियाणा की राजनीति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौटाला का व्यक्तित्व सादगी और संघर्ष का प्रतीक था। वे एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने ग्रामीण विकास, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कई योजनाएं चलाईं। उनके निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश को गहरा आघात लगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल दें।

उल्लेखनीय है कि चौटाला 1989 में पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे। वे पांच बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। चौटाला का शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम में अंतिम सांस ली।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज तीन आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं-पढ़े

Ajit Sinha

गुरूग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी के बीच किया जाएगा मेट्रो विस्तारीकरण – मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha

हरियाणा: दिव्यांग व गर्भवती महिला कर्मचारियों को 50 प्रतिशत तक ना बुलाने के आदेश को तुरंत वापिस लेने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x