Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि चौटाला एक अनुभवी राजनितीज्ञ और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने अपना जीवन हरियाणा के लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा के विकास में ओम प्रकाश चौटाला के योगदान और यहां के लोगों विशेषकर किसानों के कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन राज्य और यहां के लोगों के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

दत्तात्रेय ने चौटाला के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभव को याद करते हुए कहा कि जब मैं केंद्रीय शहरी विकास मंत्री था, तब चौटाला हरियाणा के सीएम थे। उन्होंने एनसीआर के विकास के संबंध में मुझसे मुलाकात की थी। एनसीआर विकास बोर्ड की बैठक के दौरान चौटाला इसके सदस्य भी थे, क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के बारे में अपनी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि और दृष्टिकोण साझा करते थे।

89 साल की उम्र के बावजूद भी चौटाला सार्वजनिक जीवन में सक्रिय थे। अभी हाल ही में उनके पुत्र अभय चौटाला राजभवन में मिलने आये थे। उस दौरान मैंने चौटाला के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।दत्तात्रेय ने आज अभय चौटाला से बात की और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। दत्तात्रेय ने कहा दिवंगत आत्मा को शांति मिले।

Related posts

हरियाणा पुलिस की नेक पहल, इस साल 1716 गुमशुदा बच्चों को परिवार से मिलवाया-डीजीपी मनोज यादव 

Ajit Sinha

एसीबी ने आज फरीदाबाद व पलवल सहित 22 जिलों में की छापेमारी,करोड़ों की रिश्वत खोरी के नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उदयभान के नेतृत्व में हरियाणा में मजबूत हो रहा कांग्रेस संगठन : लखन सिंगला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x