Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

प्लास्टिक रीसायकल करने वाली कंपनी के गोदाम में लगी आग,फायर ब्रिगेड की 20 मौके पर,आग की चपेट में एक कैंटर भी आया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम के कादीपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र की गली नंबर 8 में बना प्लास्टिक रीसाइक्लिंग गोदाम में भीषण आग लगी। यह आग करीब सुबह 8 बजे लगी थी। इस गोदाम में ट्रक भी खड़ा था, जो इस आग की चपेट में आ गया। वहीं, मौके पर दमकल की 20 से ज्यादा गाड़ियां पहुंच चुकी हैं, लेकिन अभी तक आग को काबू में नहीं किया गया।बताया गया कि दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया है। फायर स्टेशन ऑफिसर रामेश्वर सिंह ने बताया कि एक घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related posts

मॉडल दिव्या पाहुजा के शव को फेंका पटियाला के निकट भाखड़ा नहर में, 11 दिनों के बाद मिला टोहाना नहर से-6 अरेस्ट

Ajit Sinha

38 वर्षीय युवक की एयर गन/पाइप से हवा भरकर हत्या करने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गुरूग्राम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 489 पात्र लाभार्थियों को भेंट किए सौ-सौ गज प्लॉट के कब्जा आवंटन पत्र

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x