Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के सदस्यों ने एनआईटी डीसीपी कुलदीप व ग्रीन फील्ड चौकी इंचार्ज नीरज का किया धन्यवाद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, ग्रीन फील्ड के संरक्षक वीरेंद्र भड़ाना व प्रधान अमितपाल सहित अन्य सदस्यों ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर , ग्रीन फील्ड में 13 -14 नवम्बर -2024 की रात को हुई लाखों की चोरी की वारदात को सुलझाए जाने पर एनआईटी डीसीपी कुलदीप सिंह व ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज कुमार को आज बुके भेंट कर धन्यवाद किया है।

मंदिर के संरक्षक वीरेंद्र भड़ाना ने कहा कि एक महीने के अंदर ही मंदिर में चोरी करने वाले चारों चोरों को पकड़ने का सराहनीय कार्य किया। ऐसे में मंदिर की तरफ से सराहनीय करने पर उनका प्रथम कर्तव्य है,उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा करें, जो आज ग्रीन फील्ड श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के सदस्यों ने की है।
वीरेंद्र भड़ाना ने कहा कि दिनांक 13 -14 नवम्बर -2024 की रात को जब श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर,ग्रीन फील्ड में चौरी की वारदात हुई थी, तब मंदिर में के सभी सदस्यों में काफी उदासीनता छा गई थी,

ये लोग वह लोग है जो तहे दिन से मंदिर की सेवा में रात -दिन लगे रहते है , ऐसे में चार चोरों के द्वारा मंदिर के दान के 3 पेटियों को तोड़कर लाखों की नगदी चोरी कर ले गए थे, एक दान पेटी को उठा कर ले गए थे, जो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। अब चारों चोर नीमका जेल में बंद हैं। इन चोरों को क्राइम ब्रांच-85 के इंचार्ज महेंद्र सिंह की टीम ने पकड़े थे। इसलिए एसीपी क्राइम अमन यादव व क्राइम ब्रांच-85 के इंचार्ज महेंद्र सिंह और उनकी टीम को तहे दिल से धन्यवाद करते है।

Related posts

अवैध हथियारों की तस्करी करने के एक बड़े मामले का खुलासा, 3 हथियार तस्कर अरेस्ट,भारी मात्रा में हथियार बरामद।

Ajit Sinha

कार में बैठा कर ले गए और पैर में गोली मार दी, अस्पताल में कराया गया भर्ती।

Ajit Sinha

कैंटीन संचालक की कैंटीन जाते वक़्त सनसनीखेज हत्या -केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x