Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने नगर निगम चुनाव तैयारियों की समीक्षा की


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा है कि नगर निकाय चुनाव में मतदाता सूची तैयार करने और नए बूथ बनाए जाने के कार्य में पूर्ण पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस वोटर का नाम विधानसभा सूची में होगा, उसी को नगर निगम या नगर परिषद की मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। निकाय क्षेत्र में 18 साल के युवाओं को भी वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए प्रोत्साहन दिया जाए।

राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह आज रेस्ट हाउस में निकाय चुनाव के लिए आयोजित हुई प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला के गुरुग्राम, मानेसर नगर निगम, पटौदी हेलीमंडी व फरूखनगर  नगर पालिका के चुनाव करवाए जाने हैं। इन चारों निकाय इकाइयों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए बीएलओ अपना कार्य ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि 18 साल की आयु पार कर चुके युवाओं को निकाय चुनाव के लिए अपना वोट बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में महिलाओं के लिए स्पेशल पिंक बूथ बनाए जाएं, जहां महिला कर्मचारी ही ड्यूटी पर होंगी। इसी प्रकार कहीं एससी वर्ग या किसी विशेष समाज के लोग अपने लिए स्पेशल बूथ बनाने का अनुरोध करते हैं तो उस पर भी विचार किया जाना चाहिए।

चुनाव आयुक्त ने बैठक में ईवीएम की मांग और उसके रख-रखाव के बारे में भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। इस बारे में पुलिस विभाग का सहयोग लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निकाय चुनाव में उसी मतदाता को वोट डालने का अधिकार होगा, जिसका नाम क्षेत्र की विधानसभा सूची में दर्ज है। किसी वोटर का नाम विधानसभा की सूची में नहीं है तो वह पहले अपना नाम विधानसभा वोटर लिस्ट में दर्ज करवाए। मतदाता सूचियों के लिए पुनरीक्षण अभियान  चलाया जा रहा है। संबंधित अधिकारी दावे और आपत्तियों का निपटान समय पर करें। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जाए कि सभी मतदान केंद्र सरकारी भवनों में स्थापित किए जाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि गुरुग्राम नगर निगम में 870 बूथ हैं और यहां 36 वार्डों में 8 लाख 65 हजार 149 वोटर हैं। इसी प्रकार मानेसर नगर निगम में 96 हजार 241 मतदाता हैं और यहां 20 वार्डों में 95 मतदान केंद्र हैं। फरूखनगर नगर पालिका में 14 वार्डों में 16 हजार मतदाता तथा 16 बूथ बने हुए हैं। पटौदी हेलीमंडी नगरपालिका में 40 हजार मतदाता हैं और यहां 22 वार्डों में 45 बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया  कि गुरुग्राम, मानेसर, पटौदी हेलीमंडी व फरूख नगर में निकाय चुनाव के लिए 23 दिसंबर तक मतदाताओं से दावे और आपत्तियां आमंत्रित किए गए हैं। पुनरीक्षण अधिकारियों द्वारा 27 दिसंबर तक इनका निपटारा किया जाएगा। इसके बाद कोई वोटर अधिकारी के निर्णय से संतुष्ट नहीं है तो वह 31 जनवरी तक उपायुक्त के समक्ष अपील कर सकता है। उपायुक्त कार्यालय की ओर से तीन जनवरी तक इन अपील का निपटान कर दिया जाएगा। उसके बाद 6 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, जिसके आधार पर निकाय चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी नगर निगम व नगर पालिका में राइजिंग अथॉरिटी के तौर पर सक्षम अधिकारियों व उनके सहायक अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। इस अवसर गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त अशोक गर्ग, एडीसी हितेश कुमार मीणा, मानेसर नगर निगम की आयुक्त रेनु सोगन, एडिशनल कमिश्नर जितेंद्र कुमार, एसडीएम अंकित चौकसे,एसडीएम रविंद्र कुमार, एसडीएम दिनेश लुहाच,एसडीएम दर्शन यादव, नगराधीश कुंवर आदित्य विक्रम, संयुञ्चत आयुक्त प्रदीप कुमार, डीआईओ विभु कपूर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

3rd नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप -2021 व फरीदाबाद के रहने वाले हवलदार ज्ञानराज गडरिया ने जीते 3 स्वर्ण पदक, सम्मानित।

Ajit Sinha

कैथल के 30 गांवों के सरपंचों व कई पार्षदों ने दिया रॉकी मित्तल को समर्थन

Ajit Sinha

अपराध शाखा  ने  हत्या, हत्या की कोशिश, लूट व लड़ाई -झगडे के जुर्म में दो लोगों को गिरफ्तार किए हैं, हथियार बरामद।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x