Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल, दो कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा की फेस-2 पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच सेक्टर-82 कट भंगेल पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों के पास से कुल 11 मोबाइल फोन और अवैध हथियार और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

पुलिस की कस्टडी में इलाज के लिए ले जाए जा रहे बदमाश की पहचान रोशन के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया है डीसीपी नोएडा सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि फेस-2 पुलिस टीम सेक्टर-82 कट भंगेल पर चेकिंग अभियान चला रही थी। एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए।

जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश मोटरसाइकिल छोड़कर पैदल भागने लगे। भागते समय एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान रोशन के रूप में हुई है। उसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और 9 मोबाइल फोन बरामद हुए। इस बीच पुलिस को चकमा देकर फरार हुए, दो बदमाशों संतोष कुमार और अभिषेक शर्मा को दबोच लिया। इनके पास से दो अवैध चाकू और चोरी के दो स्मार्टफोन बरामद हुए। तीनों बदमाश बेहद शातिर हैं और एनसीआर क्षेत्र में चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी की मोटरसाइकिल से राह चलते लोगों के मोबाइल फोन छीनना और चोरी करना की घटनाओं को लम्बे अरसे से अंजाम दे रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद: 2 प्रतिशत ब्याज पर 31 लाख रुपए कर्ज लिए थे बाद में 10 प्रतिशत ब्याज मांगने वाला रोहित बैंसला चढ़ा पुलिस के हत्थे।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने नकली कॉल सेंटर चलाने वाले एक गिरोह का किया भंडाफोड़, 4 अरेस्ट ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: होटल राजमहल में पुलिस का छापा, शराब परोसने पर होटल के संचालक व सेवन करने पर 22 लोगों को पुलिस ने पकड़ा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x