Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

इनामी गैंगस्टर एक्ट में वांछित, अंतरराज्यीय गांजा तस्कर, पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से हुआ घायल- पकड़ा गया।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने जैतपुर गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट में फरार एक शातिर अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित पुत्र नन्दन साहनी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से तमंचा,कारतूस, चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस की गोली से घायल 25 हजार के इनामी अमित को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा जैतपुर गोल चक्कर पर चेकिंग की जा रही थी, तभी चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया जिसपर बाइक सवार व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए की गयी जवाबी कार्रवाई  में बाइक सवार बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि अमित शातिर किस्म का अंतरराज्यीय गांजा तस्कर है, जिसके विरूद्ध थाना सूरजपुर पर एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है। आरोपी अमित थाना सूरजपुर से गैंगस्टर अधिनियम में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार इनाम घोषित किया गया हुआ  था। घायल अमित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके के खिलाफ सोनीपत हरियाणा और बिहार में दर्ज मुकदमों की जानकारी की जा रही हैं।

Related posts

दिल्ली पुलिस की ईओडब्लू ब्रांच ने निवेश के नाम 8000 लोगों के 250 करोड़ लेकर भागने वाले दो निदेशकों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

देवरानी ने बुजुर्ग जेठानी को सड़क गिरा कर सरेआम डंडों से बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल

Ajit Sinha

80 लाख रुपयों की ठगी के मामले में फर्जी डीएसपी गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x