Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली हाइलाइट्स

दिल्ली में बदमाशों का खौफ: बीती रात दिल्ली की त्रिलोकपुरी में एक बॉडी बिल्डर युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: बीती रात दिल्ली की त्रिलोकपुरी में एक बॉडी बिल्डर युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिस समय बॉडी बिल्डर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई ,उस समय वह आग ताप रहा था। जिस युवक को गोली लगी है, उसका नाम रवि बताया गया है। घायल रवि को लहूलुहान अवस्था में नजदीक के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

बताया गया है कि घायल रवि को कुल पांच गोलियां लगी है। सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई , और अपनी कार्रवाई में जुट गई है। और बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें जुट गई है। खबर के अनुसार घायल रवि अभी खतरे से बाहर बताई गई है।

Related posts

वाइन शॉप में छापेमारी करके विदेशी शराब की 3921पेटियां, 176 बोतलें बिना होलोग्राम व बिना ट्रैक -ट्रेस स्ट्रिप्स की बरामद की।

Ajit Sinha

ट्रांसपोर्ट कंपनी में पिस्तौल की नोक पर साढ़े तीन करोड़ रूपए की हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में 6 डकैत पकड़े गए।

Ajit Sinha

पत्नी के चरित्र पर शक करता था इस लिए उसने अपनी पत्नी की मुंह – कान दबा कर और पीट पीट कर हत्या दी , पति अरेस्ट  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x