Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा देश- विदेश के निवेशकों के लिए बना पहली पसंद- मुख्यमंत्री नायाब सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा की भूमि अवसरों व संभावनाओं के लिए जानी जाती है। आज हरियाणा देश व विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। रिफॉर्म, परफॉर्म व ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चलते हुए हरियाणा ने जो विकास किया है, वह हर क्षेत्र में नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने एक नए युग की ओर कदम बढ़ाया है। प्रधानमंत्री का विजन सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विदेश सहयोग विभाग द्वारा आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।         

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व यह सिखाता है कि जब नियत साफ हो व इरादे मजबूत हो तो देश हर क्षेत्र में विकास की राह पर आगे बढ़ता है। उनके मार्गदर्शन में हमने हरियाणा को विकास व जन कल्याण में अग्रणी बनाया है। हरियाणा के सकल घरेलू उत्पाद में 11.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय 3 लाख 25 हजार 759 रुपए तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि एनसीआर क्षेत्र को वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय में कुरुक्षेत्र व करनाल के बीच भी एक हवाई अड्डे का निर्माण किया जाएगा, ताकि लोगों को हवाई कनेक्टिविटी मिल सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा का हर जिला अब हाइवे से जुड़ गया है।

हर जिला में अनेक नए एक्सप्रेसवे के निर्माण का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। हरियाणा कृषि उद्योग संयंत्रों के व्यापार का प्रमुख केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निवेशकों को लाइसेंस लेने या व्यापार स्थापित करने के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निवेशकों के साथ भी लगातार संपर्क बनाए रखने के लिए अलग से विदेश सहयोग विभाग बनाया है। आने वाले समय में सरकार एक बड़ा इन्वेस्टर मीट का आयोजन करेगी। उन्होंने निवेशकों को हरियाणा में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि हरियाणा सरकार निवेशकों के सहयोग के लिए हर समय तैयार है।इस मौके पर तंजानिया की पर्यटन मंत्री पिंडी चाना ने गीता महोत्सव में भाग लेने हेतु आमंत्रण के लिए हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गीता जयंती का आयोजन संस्कृति, दर्शन और आर्थिक प्रगति का जश्न है। गीता महोत्सव में तंजानिया की भागीदारी एक महत्वपूर्ण कदम है ,जो दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा। गीता महोत्सव एक महत्वपूर्ण आयोजन है जो भारतीय संस्कृति और दर्शन को प्रदर्शित करता है। यह आयोजन दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करता है और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और विदेश सहयोग विभाग के आला अधिकारी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। 

Related posts

हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिविल सचिवालय के 13 निजी सचिवों को सचिव के पद पर पदोन्नत किया है।

Ajit Sinha

हरियाणा: एयरफोर्स मैन रिक्रूटमेंट भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन परीक्षा में  पेपर पास करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 अरेस्ट

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अपराधियों पर की जाए पूरी सख्ती, डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने दिए निर्देश ताकि आमजन निर्भय होकर करें जीवन व्यतीत ।

Ajit Sinha
1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x