Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद ब्रेकिंग: पार्क प्लाजा होटल में केक मिक्सिंग सेलिब्रेशन का किया आयोजन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सेक्टर- 21 सी, फरीदाबाद स्थित पार्क प्लाजा होटल में आज केक मिक्सिंग सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। जिसमें स्टाफ के सभी मेंबर्स ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जर्नल मैनेजर सनी पाराशर, एग्जीक्यूटिव शेफ धीरज कुमार व पूजा गुप्ता ने की।इस मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि यह केक मिक्सिंग सेलिब्रेशन क्रिसमस ङे और न्यू ईयर की तैयारी के लिए किया जाता है।

होटल के चीफ शेफ ने बताया कि इस केक में बहुत से इनग्रेडिएंट्स डाले जाते हैं जैसे की ड्राई फ्रूट्स, अल्कोहल आदि मिक्स किया जाता है जिसे करीब दो हफ्तों के लिए फ़र्मण्टेशन के लिए रखा जाता है ओर उसके बाद इसको विशेष आकृति में अलग-अलग भागों में बनाया जाता है। जो कि क्रिसमस डे से 20 दिन पहले ही तैयार किया जाता है।

इस केक को बनाने के लिए विशेष कुक बुलाए जाते है, जो पूरी मेहनत के साथ इसे तैयार करते है। यह केक ऑर्डर पर तैयार किए जाते है। इसी के चलते आज पार्क प्लाज़ा में हर साल की तरह इस साल भी केक मिक्सिंग सेलिब्रेशन रखा गया और विधिवत रूप सबने अपना योगदान दिया। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस केक को 25 दिसंबर के आस पास पार्क प्लाज़ा होटल में आकर ख़रीद भी सकता है। इस मौके पर पार्क प्लाज़ा का तमाम स्टाफ, गेस्ट व अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

Related posts

फरीदाबाद: घने कोहरे के कारण दिन में रात का एहसास, जरुरत हैं सड़कों पर जरा संभल कर चलने की-देखें ताजा वीडियो।

Ajit Sinha

दिल्ली: 75वें संविधान दिवस के अवसर पर संसद के संविधान सदन में संविधान दिवस कार्यक्रम जारी है-लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस अब रात्रि के समय सवारी के इंतजार में सड़क पर खड़ी महिलाओं को सुरक्षित घर तक छोड़ कर आएगी -सीपी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x