Athrav – Online News Portal
नोएडा हाइलाइट्स

मालिकाना हक के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे, फ्लैट ख़रीदारों ने बिल्डरों और प्राधिकरण के खिलाफ की नारेबाजी, हंगामा -वीडियो देखें।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में फ्लैट खरीदारों को फ्लैट के मालिकाना हक के लिए लंबे समय से संघर्ष करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर 50 से अधिक सोसायटी के खरीदारों ने शनिवार को मैराथन मीटिंग की जिसमें नोएडा की सोसाइटियों के समर्थन के साथ कार रैली निकालने का निर्णय लिया गया है कि जो सेक्टर 75 से डीएम आवास तक 10 बजे निकाली जानी थी.लेकिन पुलिस ने धारा 163  लागू होने की वजह से परमिशन नहीं दी गई. परमिशन न मिलने से नाराज़ फ्लैट ख़रीदारों ने बिल्डरों और प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की सड़क पर आकर हंगामा करते दिखे, जिसके बाद भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।   
 
सेक्टर 76 स्काई टेक सोसायटी के बाहर जमकर नारेबाजी और हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों विभिन्न सोसायटी के खरीदार है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने फ्लैट के लिए पूरा पैसा जमा कर दिया है, लेकिन उन्हें अभी तक मालिकाना हक नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर और प्राधिकरण के बीच की दुश्मनी के कारण उन्हें अपने हक से वंचित किया जा रहा है। खरीददारो का कहना है कि, सबको पता है की रजिस्ट्री चालू हो गई है, लेकिन हमारी रजिस्ट्री नहीं हो रही है,  कहीं पर बिल्डर अथॉरिटी पैसे नहीं दे रहा है इस कारण से रजिस्ट्री नहीं हो रही है,  कई सोसाइटी में बिल्डर हजार रुपए स्क्वायर फीट के हिसाब से पैसे मांग रहा है कि हमें अथॉरिटी कार्ड ड्यू चुकाना है जो की इल्लीगल है,  इस संबंध में अथॉरिटी का कहना है कि उसका कोई लेना-देना नहीं है।

 प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं धनंजय कुमार राय कहते हैं कि हम लोग अथॉरिटी और बिल्डर की मनमानी से बहुत परेशान है, रजिस्ट्री नहीं हो रही है और बिल्डर रिश्वत मांग रहा है हमें इतना पैसा दीजिए हमें अथॉरिटी को देना है,लेकिन हमें बिल्डर और अथॉरिटी से कोई लेना-देना नहीं है. हमें अपने फ्लैट्स का मालिकाना हक चाहिए,  इसीलिए धरना प्रदर्शन हम लोग आज कर रहे हैं. हम लोग शांतिपूर्वक डीएम को ज्ञापन देने जा रहे थे लेकिन प्रशासन ने हमें रोक दिया है इसलिए हम लोग यहां बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं प्रशासन का कहना है कि यहीं पर अधिकारी आ रहे हैं और बातचीत होगी हम लोग कि सिर्फ इतनी सी मांग है कि जो पिछली मीटिंग में तय हुआ था उसमें क्या कार्रवाई हुई उसके बारे में लिखित में दे दें।

Related posts

पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने एक महिला मेड पर किया अटैक, हाथ पर हुआ गहरा जख्म, शिकायत पर पुलिस कर रही है जांच।

Ajit Sinha

पुलिस को चकमा देकर कर फरार बदमाश, पुलिस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

Ajit Sinha

बहुमंज़िली पर्ल प्लाजा कंपनी के दफ्तर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 10 लोगों को रेस्क्यू किया गया ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x