Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नो एंट्री के दौरान शहर भर में भारी वाहनों के प्रवेश पर की जाएगी सख्त कार्रवाई-डीसीपी जसलीन कौर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस उपायुक्त यातायात जसलीन कौर के दिशा निर्देशानुसार शहर में सुबह-सायं  लगने वाले जाम को देखते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा जाम की समस्या के निवारण के लिए यातायात पुलिस फरीदाबाद द्वारा शहर में भारी वाहनों के शहर में प्रवेश के लिए (No Entry) के आदेशों की सख्ती से पालना कराने की मुहिम चलाई गई है।

भारी वाहनों के लिए सुबह 07:00 से 10:30 बजे तक तथा सायं 05:00 से रात 11:00 बजे तक नो एंट्री (No Entry) होती है। उक्त नो एंट्री (No Entry) नागरिकों को सुबह-शाम लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने तथा दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लागू की गई है।

यातायात पुलिस फरीदाबाद द्वारा भारी वाहन संचालकों को सहयोग की आशा रखते हुए निर्देशित किया जाता है कि नो एंट्री (No Entry) की पालना सुनिश्चित की जाए तथा नो एंट्री (No Entry) समय के दौरान भारी वाहनों को सड़क पर खड़ा नहीं किया जाए। यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त यातायात जसलीन कौर द्वारा शहर के मुख्य चौक- चौराहों का जायजा लिया जा रहा है। यातायात पुलिस फरीदाबाद की आमजन से अपील है कि फरीदाबाद में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यातायात नियमों का पालन करके यातायात पुलिस का सहयोग करें। 

Related posts

फरीदाबाद: जिला में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त : उपायुक्त जितेन्द्र यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस ने आज गांव मदाल पुर में चार अवैध कालोनियों की जबरदस्त तोड़फोड़  

Ajit Sinha

फरीदाबाद :पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने स्वर्ण व 2 अन्य पदक जितने पर एएसआई भगत सिंह को प्रशंसा पत्र भेंट कर किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x