Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद ब्रेकिंग: आगामी 31 दिसंबर तक राशन डिपुओं में मिलेगा नवंबर महीने का बकाया तेल – राजेश नागर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के निर्देश पर किन्हीं कारणों से नवंबर में वंचित रह गए लोगों को आगामी 31 दिसंबर तक राशन डिपुओं में खाने का तेल मिलेगा। इस बारे में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है, वहीं राशन डिपुओं के संचालकों को भी इस बारे में व्यवस्था बनाने के आदेश जारी हुए हैं। इस बारे में मंत्री राजेश नागर ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सैनी सरकार द्वारा बड़ी संख्या में लोगों को राशन डिपुओं के मार्फत राशन दिया जा रहा है।

हमें शिकायत मिल रही थी कि प्रदेश के कुछ जिलों में नवंबर महीने का राशन तेल नहीं मिला है, जबकि अब दिसंबर महीना भी शुरू हो गया है। नागर ने बताया कि इस बारे में हैफेड और कनफेड को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह भरपूर मात्रा में राशन डिपुओं में तेल भिजवाए, वहीं जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को भी इस व्यवस्था को बनवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राशन डिपो संचालक दोनों महीनों की बायोमेट्रिक लोगों को करवाने में कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए एनआईसी को व्यवस्थित बनाने के लिए कहा गया है।मंत्री राजेश नागर ने बताया कि पूरे प्रदेश में राशन व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

कहीं से भी किसी भी प्रकार की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि किन्हीं कारणों से नवंबर महीने में कुछ जिलों के राशन डिपुओं पर फोर्टिफाइड सरसों, सूरजमुखी का तेल लाभान्वितों को नहीं पहुंच पाया था। जिसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों को इस बारे में लाभान्वितों के लिए व्यवस्था बनाने के लिए कहा था। जिसके बाद अब विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही डिपो होल्डरों को भी निर्देश जारी किए हैं कि वह जहां भी नवंबर महीने का तेल नहीं मिला है, वहां नवंबर और दिसंबर दोनों महीनों का तेल वितरित करें। इससे लाखों की संख्या में उन लोगों को लाभ मिलेगा जिन्हें राशन डिपुओं से राशन मिलता है।

Related posts

ग्रेटर फरीदाबाद की  ग्रुप हाउसिंग में वर्षो से चली आ रही बिल्डर द्वारा बिजली सम्बन्धित धांधलेबाज़ी हुआ उजागर।

Ajit Sinha

फार्म हाउस कॉलोनी में डीटीपी एनफोर्समेंट जिला पलवल की टीम ने की भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को दिया अंजाम।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस को ऐसा बनाने का प्रयास किया जा रहा है कि आमजन  सुरक्षित महसूस करें और अपराधी खौफ खाएं: अनिल विज 

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x