Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला; ‘हीरो ऑफ द वीक’ कार्यक्रम के तहत पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य द्वारा 8 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस आयुक्तालय पंचकूला ने आज कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, आम जनता को बेहतर पुलिसिंग का अनुभव देने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम “हीरो ऑफ द वीक” की शुरुआत की है। पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने इस कार्यक्रम के तहत पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। आज मनसा देवी पंचकूला स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में आठ पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों में सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एएसआई प्रदीप कुमार, एएसआई गोपाल चंद, एएसआई अनिल कुमार, एएसआई रविशंकर, महिला एएसआई सुनीता देवी, मुख्य सिपाही कंवरपाल, और सिपाही अमित कुमार शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान, पुलिस आयुक्त ने पुरस्कृत पुलिसकर्मियों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं, और मौजूदा कार्यप्रणाली में सुधार के लिए सुझाव दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी तरह से बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम में छह पुलिसकर्मी उपस्थित थे, जबकि अन्य दो पुलिसकर्मी सरकारी कार्यों के चलते बाहर गए हुए थे।

Related posts

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को अब एंटी करप्शन ब्यूरो के नाम से जाना जाएगा-सीएम

Ajit Sinha

संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान जबरदस्त हिंसा, पुलिस और भीड़ के बीच चल रही है पत्थरबाजी, कई गाड़ियों को फूंका, लाठीचार्ज, गोलियां चली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ऑटो मैकेनिक संजय की मात्र 2000 रूपए के लिए गोली मार कर हत्या की गई थी, आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x