Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एमएसपी किसानों का अधिकार, कानूनी गारंटी दे बीजेपी सरकार- हुड्डा


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि एमएसपी की गारंटी किसानों का अधिकार है। किसान आंदोलन को खत्म करवाते हुए केंद्र सरकार ने खुद इसका वादा किया था। अब उसे अपने वादे के मुताबिक प्रत्येक फसल पर एमएसपी की कानूनी गारंटी देनी चाहिए। दिल्ली कूच करने वाले किसानों की मांगों पर बीजेपी सरकार को विचार करना चाहिए। कांग्रेस ने भी बार-बार यह मांग सरकार के सामने उठाई है और पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में भी इसका जिक्र किया गया था।

हुड्डा अपने आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उनके साथ कांग्रेस सांसद जयप्रकाश जेपी और सतपाल ब्रह्मचारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा में भी किसानों के मुद्दे उठाए थे। सभी ने देखा कि चुनाव के बाद बीजेपी अपने ही वादे से मुकर गई। उसने ना किसानों को 3100 रु के रेट पर धान खरीदी और ना ही एमएसपी पर खरीद की गई। जबकि बीजेपी दावा करती है कि वह हरियाणा में 24 फसलों पर एमएसपी दे रही है। सच्चाई यह है कि हरियाणा में कुल 24 फसलें होती ही नहीं है। जो फैसले प्रदेश में होती हैं, उनका रेट भी किसानों को कभी नहीं दिया जाता।इतना ही नहीं खाद के लिए भी किसानों को हर बार दर-दर भटकना पड़ता है। सरकार दावा करती है कि खाद की कोई कमी नहीं है। लेकिन फिर भी किसानों को कई-कई दिन लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा और ब्लैक में खाद खरीदनी पड़ी। इस मौके पर जयप्रकाश जेपी और सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस संसद में भी तमाम जरूरी मुद्दों पर चर्चा करना चाहती है। लेकिन सरकार चर्चा से भाग रही है और बार-बार सदन की कार्यवाही को स्थगित किया जा रहा है।

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज उम्मीदवारी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है-पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा में निजी सुरक्षा एजेंसी लाइसेंसिंग प्रक्रिया 1 नवंबर से होगी ऑनलाइन-एडीजीपी

Ajit Sinha

परीक्षा के दौरान वाहन खराब होने, सड़क दुर्घटना और रास्ता भटकने जैसी परिस्थितियों में डायल-112 बनी अभ्यर्थियों की उम्मीद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x