Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला ब्रेकिंग: पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने आज किए 63 पुलिसकर्मियों इधर से उधर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य  ने आज जिला में कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए लंबे समय से एक ही पद पर तैनात 63 पुलिस कर्मचारियों का स्थानांतरण किया है। जिसमें 1 उप निरीक्षक व 10 सहायक उप निरीक्षक समेत कुल 63 पुलिसकर्मी शामिल है। आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पंचकूला पुलिस नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ जिला में बेहतर कानून व्यवस्था बनाने व प्रेरित कार्यबल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।  विभाग में कार्यप्रणाली में सुधार हेतु समय-समय पर प्रशासनिक फेरबदल करने की जरूरत होती है। स्थानांतरण एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाना और विभाग में उत्पादकता को बढ़ाना है। इस पहल के माध्यम से पुलिस विभाग अपने पेशेवर मानकों को बनाए रखने और अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ प्रेरित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। उक्त आदेश के तहत सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को जल्द से जल्द नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: खाद्य एंव आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सहित तीन कर्मचारी डिपो होल्डरों से रिश्वत के लेने के आरोप में पकड़े गए।

Ajit Sinha

खुलासा:प्रेमिका की नाबालिग लड़की से प्रेम करता था, इसलिए ओमकार की सनसनीखेज हत्या कर दी -2 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चोर समझकर एक नौजवान लड़के की पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या के मामले में दो सुरक्षा गार्डों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x