Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

छह साल के बच्चे का अपहरण कर आरोपित ने किया हत्या का प्रयास,और मरा समझ कर जंगल में फेका,शव नहीं मिलने पर हुआ बड़ा खुलासा- वीडियो देखें



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
जाको राखे साइयां मार सके ना… कोई ऐसा ही कुछ वाक्य नोएडा कोतवाली फेज वन में हुआ. जहां एक छह साल के बच्चे का अपहरण कर आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया. बच्चों के अचेत हो जाने के बाद उसे मरा समझ कर, हिंडन एयरफोर्स गाजियाबाद से आगे नागगेट के पास झाड़ियों में बच्चे को फेक कर आरोपी भाग गया. लेकिन बच्चा मरा नहीं और पुलिस की तत्परता से की गई कार्रवाई  से वह एक बार फिर अपने मां-बाप के पास पहुंच गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

पुलिस  गिरफ्त में खडे धीरज पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिंह को हरौला पार्क के पास से पुलिस ने एक छह साल के अपहरण और हत्या के प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह ने बताया कि  शराब पीने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद होने तथा अंगद की पत्नी को गाली देने पर अंगद ने आरोपी धीरज की पिटाई करते हुए बेइज्जत कर अपने घर से भगा दिया था। जिसका बदला लेने के लिए धीरज ने अंगद के सौतेले 6 साल के बेटे का अपहरण कर उसे गाजियाबाद ले जाकर वहां उसका गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। जब आरोपी को लगा कि किशोर की मौत हो गई है, उसके बाद वह किशोर को वहीं छोड़कर चला गया. पूछताछ में धीरज ने बताया कि वह अंगद को अपने सौतेले बेटे की हत्या के केस में फंसाने की नीयत से ऐसा किया था.राम बदन सिंह ने बताया कि  जब बच्चे के गायब होने की शिकायत मिली तो मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो टीमे गठित कर बच्चे की तलाश शुरू की  तो, जांच में सामने आया कि आरोपी धीरज ने पहले किशोर का अपहरण किया, उसके बाद उसे गाजियाबाद ले जाकर वहां उसका गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। जब आरोपी को लगा कि किशोर की मौत हो गई है, उसके बाद वह किशोर को वहीं छोड़कर चला गया, लेकिन बच्चा जिंदा था और साहिबाबाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद सीडब्ल्यूसी गाजियाबाद में पेश कर घरौंदा बाल आश्रम गोविंदपुरम गाजियाबाद में दाखिल किया गया था। दूसरी तरफ नोएडा की पुलिस मामले की जांच में जुटी थी, परत दर परत खुलती चली गई। पुलिस की तत्परता से की गई कार्रवाई से वह एक बार फिर अपने मां-बाप के पास पहुंच गया है.  

Related posts

फॉरनर्स को टारगेट बनाकर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफ़ाश, मास्टर माइंड, नागालैंड की 2 युवती समेत, 10 अरेस्ट।

Ajit Sinha

अमेठी में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी, इसमें पति -पत्नी और दो बच्चे शामिल है।

Ajit Sinha

जम्मू के पूर्व एमएलसी त्रिलोचन सिंह वजीर के हत्या के मामले में उसके चचेरे भाई सहित 3 प्रॉपर्टी कारोबारी अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x