Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान आज 5 विधेयक पेश किए गए हैं, कौन कौन से है , जानने के लिए पढ़े।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान आज 5 विधेयक पेश किए गए हैं। इनमें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (हरियाणा संशोधन) विधेयक,2024, हरियाणा माल एवं सेवा कर (संशोधन) अधिनियम, 2024,हरियाणा कृषि भूमि पट्टा विधेयक, 2024, हरियाणा विस्तार प्राध्यापक तथा अतिथि प्राध्यापक (सेवा की सुनिश्चितता), विधेयक, 2024 तथा हरियाणा तकनीकी शिक्षा अतिथि संकाय (सेवा की सुनिश्चितता), विधेयक, 2024 शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि हरियाणा विस्तार प्राध्यापक तथा अतिथि प्राध्यापक (सेवा की सुनिश्चितता) विधेयक, 2024 और हरियाणा तकनीकी शिक्षा अतिथि संकाय (सेवा की सुनिश्चितता), विधेयक, 2024 क्रमशः विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में पात्र एक्सटेंशन लेक्चरर और अतिथि प्राध्यापक तथा  विभिन्न राजकीय बहुतकनीकी संस्थान /राजकीय सोसाइटी बहुतकनीकी संस्थान एवं राजकीय अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संस्थानों में लम्बे समय से अपनी सेवाएं दे रहे, अतिथि प्राध्यापकों इत्यादि की सेवाएं सुरक्षित करने के लिए पेश किया गया है।  इसी प्रकार, कृषि भूमि को पट्टे पर देने को मान्यता देने हेतु मैकेनिज्म बनाने तथा पट्टे पर कृषि भूमि की जुताई करने वाले किसानों को मान्यता देने सहित विभिन्न उद्देश्यों के लिए हरियाणा कृषि भूमि पट्टा विधेयक, 2024 पेश किया गया है।

Related posts

जर्मनी एवं स्विटजरलैंड के शिक्षण संस्थानों की तर्ज पर कौशल ग्रहण करेंगें एसवीएसयू के विद्यार्थी

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सुपर-100 अभिनंदन कार्यक्रम में की दो बड़ी घोषणाएं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 1588 संपत्ति मालिकों को विकास शुल्क लौटाएंगी नगर पालिकाएं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x