Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चोरी की गई दो भैंस को त्वरित कार्रवाही करते हुए 18 घण्टे ढूँढ़ निकाला, दो चोर पकडे गए।


अरविंद उत्तम की रिपोर्ट
अक्सर पुलिस के बारे में शिकायत की जाती है कि वह अपराध को दर्ज करने के मामले में थाने के चक्कर काटती है लेकिन ऐसा नहीं है पुलिस में भी मानवता है, और पशु प्रेम भी. इसका उदाहरण है कि कोतवाली 49 पुलिस ने अगवा कर चोरी की गई दो भैंस को त्वरित कार्रवाही करते हुए 18 घण्टे ढूँढ़ निकाला, और दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अब इस बात की तो प्रशंसा तो होनी ही चाहिए.लम्बाई लगभग 7 फीट, रंग काला व पूछ काली व नीचे से सफेद सींग खुले घुमावदार थन चार व आखे काली तथा माथे पर सामने सफेद बाल उम्र करीब 7 वर्ष। लम्बाई लगभग, 6 फीट, पूछ काली करीब 3 फीट लम्बाई, सौंग खुले व घुमावदार, चार थन, आखे काली व उम्र करीब 8 वर्ष है। यह जानकारी पढ़ चौंकिए मत यह उन दो भैंस का विवरण है, जो अगवा कर चोरी कर ली गई थी. दूध की डेयरी का व्यवसाय करने वाले सलार पुर निवासी विजय रपट दर्ज कराई थी, उसकी 15 भैंसे को चराने के लिए मेरा भाई विक्रम जलवायु विहार टावर के पास खाली मैदान में आया था। मेरी दो भैस को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए रोहित पुत्र मदन 2. संदीप पुत्र तप्पे को नोएडा सिटी सेन्टर रोड लेबर चौक पुल से चोरी की 2 भैंस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

पुलिस और बदमाशो के बीच हुए मुठभेड़, दो बाइक सवार बदमाश, पुलिस की गोली लगने से घायल

Ajit Sinha

हर्ष के अपहरण का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ ढेर, 12 घंटे में हुआ अपहरण कांड का पटाक्षेप।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: दक्षिण पश्चिम जिले, नई दिल्ली में नए साल के जश्न के लिए पुख्ता सुरक्षा उपाय बढ़ाए गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x