Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में अज्ञात नकाबपोश चोरों ने की लाखों की चोरी, वारदात लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद -देखें फुटेज।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी से चंद क़दमों की दुरी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चार अज्ञात चोरों ने पहले 3 दान पेटियों के ताले को तोड़े, और उसमें रखी हुई नकदी की चोरी कर ली, और एक दान पेटी को चोर उठा कर ले गए , और रेलवे लाइन पर उस दान पेटी को तोड़ कर उसमें रखी हुई दान की रकम को चोर चोरी कर ले गए। चोरी की इस घटना से पुलिस के प्रति स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। सूरजकुंड थाने के एसएचओ अनिल कुमार ने इस मामले में कहा कि अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में उनकी टीम जुटी है। और इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की गई है पर इसमें पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि चोरों को पकड़ने के लिए थाने और क्राइम ब्रांच की टीम लगी हुई है।
मंदिर के संरक्षक वीरेंद्र भड़ाना ने आज बताया कि गत 13 -14 नवम्बर -2024 की रात को चार अज्ञात चोर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ग्रीन फील्ड कॉलोनी में घुस आए और अज्ञात चोर अपने चेहरे ढके हुए थे,मंदिर में कुल 8 दान पेटियां रखी हुई थी, जिसमें से, अज्ञात चोरों ने तीन दान पेटियों के ताले को तोड़ कर उसके अंदर रखी हुई दान के लाखों रूपए निकाल लिए , इसके बाद एक दान पेटी को चोर उठा कर अपने साथ ले गए, और उस दान पेटी को रेलवे लाइन के निकट तोड़ कर उसमें से नगदी चोरी कर ली। बाकि के चार दान पेटियां बच गई है। पूछने पर उन्होनें कहा कि चारों दान पेटियों में लगभग ढेड़ लाख रूपए होंगें , जो चोर चोरी कर अपने साथ लग गए। उनका कहना है कि इस संबंध में ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी में शिकायत दे दी गई है, और पुलिस टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, ग्रीन फील्ड में चोरी करने वाले चोर जल्दी ही पकड़े जाएंगे।

Related posts

फरीदाबाद : दसवी व बारहवी के रिजल्ट में सुधार के लिए मानव रचना स्कूल शिक्षा निदेशालय के साथ मिलकर तैयार कर रहा कार्य योजना

Ajit Sinha

धु धु कर जलती हुई तेलंगाना एक्सप्रेस के कई कोचों को आप स्वंय देखिए इस वीडियो में।

Ajit Sinha

दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने के बहार चालक सबरजीत मामले में सिखों ने किया जबरदस्त हंगामा का वीडियो देखिए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x