Athrav – Online News Portal
दिल्ली

एसआरबी की बैठक के बाद गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने 33 दोषियों की समयपूर्व रिहाई की सिफारिश की


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:वैधानिक प्रावधानों का अनुपालन करते हुए, दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने सजा समीक्षा बोर्ड (एसआरबी) की अध्यक्षता की और 33 दोषियों को समय से पहले जेल से रिहा करने की सिफारिश की। यह प्रस्ताव अनुमोदन के लिए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को भेजा गया है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), महानिदेशक (जेल), प्रमुख सचिव (कानून), प्रधान जिला न्यायाधीश, विशेष पुलिस आयुक्त और समाज कल्याण निदेशक सहित प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया।एक बयान में, दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, “सजा समीक्षा बोर्ड ने न्याय और पुनर्वास के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए, प्रत्येक मामले को उसके इंडिविजुअल मेरिट के आधार पर गहनता से विचार किया है। वैसे कैदी जिनमें कारावास के दौरान वास्तविक सुधार और पश्चाताप दिखा है, उनकी समयपूर्व रिहाई के द्वारा हम उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का एक और मौक़ा देना चाहते हैं। इसके साथ ही इससे जेल पर बोझ को कम करने में भी मदद मिलेगी।”बैठक के दौरान एसआरबी ने कुल 205 मामलों की समीक्षा की, जिनमें से 33 मामलों में समय से पहले रिहाई की सिफारिश की गई। मुख्यमंत्री के माध्यम से यह प्रस्ताव अनुमोदन के लिए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के पास भेजा गया है।

Related posts

मुंबई पहुंचने से पहले कंगना का ट्वीट- मुझ से पहले प्रॉपर्टी पर पहुंचे महाराष्ट्र सरकार के ‘गुंडे’

Ajit Sinha

दिल्ली की सड़कों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके लोगों पर कातिलाना हमले, अवैध वसूली करने वाले 3 बदमाशों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

मोदी पर प्रियंका का पलटवार- राजस्थान में भाजपा पूरी तरह से बिखरी हुई, भाजपा तो खुद ही हिट विकेट हैं-वीडियो सुने 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x