Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली हाइलाइट्स

एक थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर श्रीपाल 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की सतर्कता इकाई की टीम ने आज शाम को दिल्ली की लक्ष्मी नगर थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर श्रीपाल को एक व्यापारी शिकायतकर्ता से 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपित सब इंस्पेक्टर श्रीपाल ने शिकायतकर्ता व्यापारी से दी गई शिकायत पर कार्रवाई करने के एवज में 20000 रुपए रिश्वत की मांग की थी, पहले से परेशान शिकायतकर्ता ने रिश्वत का 20000 रूपए देना नहीं चाहता था। इसी लिए उसने गत 11 नवम्बर -2024 को दिल्ली पुलिस की सतर्कता इकाई , बाराखम्बा रोड , नई दिल्ली में इस संबंध में शिकायत की, और इस पर दिल्ली पुलिस की सतर्कता इकाई ने सब इंस्पेक्टर श्रीपाल को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक योजना बनाई , और योजनाबद्ध तरीके से जैसे ही शिकायतकर्ता ने 10000 रूपए की पहली किश्त सब इंस्पेक्टर श्रीपाल को दी , और उसने अपने जेब में 10000 रूपए रख लिए , और उसी वक़्त दिल्ली पुलिस की सतर्कता इकाई की टीम ने लक्ष्मी नगर थाने के कार्यालय से उसे दबोच लिया। आरोपित सब इंस्पेक्टर श्रीपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर , राउज एवेन्यू के स्पेशल जज के सामने पेश किया जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में पेश दिया। ये सब इंस्पेक्टर श्रीपाल , जिला गाज़ियाबाद , उत्तरप्रदेश का रहने वाला है , वर्ष 1989 में बतौर कांस्टेबल दिल्ली पुलिस में शामिल हुआ था।

Related posts

नई दिल्ली: दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों में 80 प्रतिशत आईसीयू बेड कोविड के लिए सुरक्षित- सतेंद्र जैन

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन वाली गरीब हितैषी सरकार बनाने का मन बना लिया है-अमित शाह

Ajit Sinha

होटल संचालक दीपेंद्र की गोली मार की गई सनसनीखेज हत्या के मामले में दो शूटरों सहित 8 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x