Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय

खरगे बोले- ‘बटेंगे तो कटेंगे’ कहने वाली भाजपा ही लोगों को बांटती और काटती है


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली;कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर उसके विभाजनकारी नारे ‘बटेंगे तो कटेंगे’ को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही लोगों को बांटती और काटती है। यह देश संविधान से चलता है, लेकिन भाजपा इसे मनुस्मृति से चलाना चाहती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को महाराष्ट्र के अमरावती में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले नागपुर में पत्रकारों से भी बातचीत की। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा लगाते हैं, तो प्रधानमंत्री मोदी ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा देते हैं। भाजपा ने हमेशा लोगों का ध्यान भटकाने और उन्हें गुमराह करने के लिए विभाजनकारी राजनीति का सहारा लिया है। बाबा साहेब के संविधान के बनने से पहले भाजपा के लोग मनुस्मृति पर चलते थे। भाजपा ने ही लोगों को ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र और अति शूद्र में बांटा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख में राम और बगल में छुरी है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा के राष्ट्रवाद और देशभक्ति के दावों पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपना एक भी ऐसा नेता बताएं, जिसने देश के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तरह अपना जीवन बलिदान कर दिया हो। आरएसएस ने कभी आजादी के आंदोलन में लड़ाई नहीं लड़ी। कांग्रेस ने देश को मजबूत करने का कार्य किया। कांग्रेस राष्ट्र की एकता के लिए लड़ने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में कुछ नहीं किया। अगर कांग्रेस कुछ नहीं करती तो नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनते। कांग्रेस ने संविधान बनाया और लोकतंत्र को बचाया, इसलिए नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। इसीलिए कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र को बचाने की बात कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी जिस संविधान के आधार पर प्रधानमंत्री बने, उसे ही खत्म करने में लगे हैं। खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के युवाओं को प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने के वादे को भी याद दिलाया और कहा कि मोदी ने युवाओं को धोखा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं में व्यापक बेरोजगारी है, किसानों में संकट है और नशे की लत की समस्या बढ़ रही है। नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था। मगर आज किसानों को उनकी फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। मोदी सरकार ने भारी मात्रा में कपास बाहर से आयात किया। विदेश से सोयाबीन तेल लाया जा रहा है। इससे देश में कपास और सोयाबीन के दाम गिर गए हैं।  कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी द्वारा लाल कवर वाली संविधान की प्रति दिखाने पर उन्हें ‘शहरी नक्सलियों’ का समर्थक कहे जाने को लेकर भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मोदी केवल झूठ का सहारा लेते हैं और वह जोर-शोर से झूठ बोलते हैं। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसकी नींव धोखाधड़ी पर रखी गई थी। भाजपा ने विधायकों को रिश्वत देकर जनादेश चुराया था। यह महाराष्ट्र में सबसे खराब शासन वाला एक अवसरवादी गठबंधन है। महाराष्ट्र देश के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक था, यहां अलग-अलग राज्यों से लोग रोजगार के लिए आते थे। महायुति गठबंधन सरकार के कारण आज यह बर्बाद हो गया है। महिलाएं अब महाराष्ट्र में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं।कांग्रेस अध्यक्ष ने जनता से कांग्रेस समेत महा विकास आघाड़ी गठबंधन के सभी उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र को प्रगति और विकास के पथ पर वापस लाने का अवसर है। उन्होंने राज्य के लिए महा विकास आघाड़ी की गारंटियां गिनाईं। खरगे ने कहा कि भाजपा द्वारा सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों में केंद्रीय और राज्य मंत्रियों को प्रचार में उतारने के बावजूद महा विकास आघाड़ी गठबंधन चुनाव जीतेगा।

Related posts

आपत्तिजनक दस्तावेज, संपत्ति के कागजात, डिजिटल उपकरण, 10 लाख की नकदी, बैंक बैलेंस, 100 करोड़, कीअचल सम्पतियों की पहचान।

Ajit Sinha

भजन गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से जीतने में सफल होंगे मोदी सरकार के 3 बार के मंत्री व बीजेपी के दिग्गज नेता कृष्णपाल गुर्जर।

Ajit Sinha

नई दिल्ली:दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x